प्रतापगढ़ में जुआ खेलते हुए 19 अभियुक्त गिरफ्तार, अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जेल…
प्रतापगढ़ में जुआ खेलते 19 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹5.69 लाख नकद, आभूषण, मोबाइल व वाहन बरामद – कोतवाली नगर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, जुआ खेलते 19 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹5.69 लाख नकद, आभूषण, मोबाइल व वाहन बरामद – कोतवाली नगर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत जुआ खेलते हुए 19 अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित। मजेदार बात यह रही कि इस बार पुलिस के हत्थे चढ़े 19 जुआड़ियों को इस बार अदालत ने भी जेल भेज दिया। रसूखदार जुआड़ियों की सारी पैरोकारी धरी की धरी रह गई। थाना कोतवाली नगर से लेकर अदालत तक किसी की कोई पैरोकारी काम न आ सकी।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में, आज दिनांक 26.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री नीरज कुमार यादव मय टीम व साइबर सेल प्रभारी श्री विन्ध्यवासिनी तिवारी मय टीम द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई। उक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सरोज चौराहा कांशीराम कालोनी के पीछे बने एक मकान से दबिश देकर 19 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए मौके से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 288/2021 धारा-112 बीएनएस व जुआ अधिनियम व 207 एमबी एक्ट बनाम 19 नामजद का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तों का विवरण-
01. अकबर अमीर खाना पुत्र ए जेड खान उम्र करीब 51 वर्ष निवासी जैतपुर हनुमान गंज थाना सरायइनायत जनपद प्रतापगढ।
02. ज्ञानेन्द्र बहादुर पुत्र स्व हीरालाल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम उदयपुर थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज।
03. अतुल सिंह पुत्र हरिबंश सिंह निवासी कटरा रोड करनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 37 वर्ष।
04. पुनीत कुमार ओझा पुत्र कल्पनरायाण ओझा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी शिवजीपुरम कटरा रोड थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ।
05. अरविन्द कुमार सिंह उर्फ केतन सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी करनपुर कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
06. मान बहादुर उर्फ मुन्ना पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी गोहन्ड थाना जरिया जनपद हमीरपुर उम्र करीब 47 वर्ष।
07. बिमल तिवारी पुत्र सुधीर तिवारी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी चकेडी थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ़।
08. संदीप सोनी उर्फ सनि पुत्र चन्द्रिका प्रसाद सोनी निवासी टक्कर गंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष।
09. सोनू सिंह पुत्र मुरारी लाल सिंह उम्र 34 वर्ष करीब निवासी मुबारकपुर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज।
10. मनीष शर्मा उर्फ मोनु पुत्र अरुण शर्मा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी शिवजीपुरम करनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
11. अतुल सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी 68 सिविल लाइन कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
12. अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी विवेक नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
13. रामचन्द्र सोनी पुत्र स्व शंकर लाल सोनी उम्र करीब 52 वर्ष निवासी साइजिंग गली कपडे वाली मिल फाफामऊ बाजार थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज।
14. नागेन्द्र कुमार पुत्र सुखदेव कुमार उम्र करीब 46 वर्ष निवासी बोमापुर मउअइमा थाना मउअइमा जनपद प्रयागराज।
15. सत्यम सिंह उर्फ गाँधी पुत्र कृष्ण भान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी कांशीराम कालोनी सरोज चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
16. सुधीर त्रिपाठी पुत्र उदित नरायण त्रिपाठी उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मलाकह्रहर कन्धई का पुरवा थाना फाफामउ जनपद प्रयागराज।
17. पारस नाथ पुत्र गुद्दर सरोज उम्र करीब 55 वर्ष निवासी बरई का पुरवा थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज।
18. साहब सिंह पुत्र रामभवन सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी मोहन गंज पुरे खोसई थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ।
19. रोहित पटेल पुत्र उमापति पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी पृथ्वी गंज जौहार थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ।
बरामद सामग्री:-
01. कुल नगद ₹5,69,104/- (पांच लाख उनहत्तर हजार एक सौ चार रुपये)
02. 03 अदद अगुठी पीली धातु
03. 01 अदद चैन पीली धातु
04. 01 अदद लाकेट पीली धातु
05. 01 अदद कड़ा पीली धातु
06. 06 अदद अंगूठी सफेद धातु
07. 02 अदद चैन सफेद धातु
08. 19 एंड्रायड मोबाइल फोन
09. 02 की-पैड मोबाइल
10. 07 वाहनों की चाबियाँ
11. ताश की 04 गड्डियाँ ।
12. UP70FB7226 BALENO CAR ,RUN..75978
13. UP95L2692 SWEEFT CAR RUN..156005
14. UP72AS2700 RED BULLET BIKE RUN..28740
15. PLATINA BIKE BLACK BIKE . बिना नम्बर प्लेट RUN.23801
पुलिस टीम-
01. थाना कोतवाली नगर पुलिस- प्र0नि0 नीरज कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 पुष्पराज सिंह,उ0नि0 सतीश यादव, चौकी प्रभारी भगवा उ0नि0 अंकित कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी मकन्द्रगंज उ0नि0 अनूप कुमार यादव व उ0नि0 पुष्पराज सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन उ0नि0 अनूप त्रिपाठी, उ0नि0 सतीश यादव एवं हे0का0 अजय कुमार, हे0का0 नासिर कमाल, हे0का0 सुरेश चन्द्र दुबे, हे0का0 सन्तोष कुमार आरक्षी वसीम अकरम, का0 प्रदीप कुमार, का० कणाद मुनी, का0 मो0 आरिफ, का0 हर्षदीप, का0 सचिन कुमार, का0 सूरज नाथ मौर्या, का0 रंजीत कुमार, का0 शैलेश यादव, का0 योगेश कुमार, का0 विमल कुमार, का मलखान, का0 दिलीप कुमार, का0 आलोक रंजन, का0 मान सिंह सेंगर आरक्षी विनोद सोनकर ।
02. साइबर सेल टीम- साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 विंध्यवासिनी तिवारी मय उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय हमराही हे0 का0 अखिलेश कुमार उपाध्याय, का0 सौरभ सिंह ।
बयान- जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है। जुआ, सट्टा व अन्य अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। ऐसे कार्य समाज में अपराध को बढ़ावा देते हैं और सामाजिक व्यवस्था को बाधित करते हैं। जनपद की शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस सतत रूप से सक्रिय है। आमजन से अपेक्षा है कि वह किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।