बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती पुलिस ने हाल ही में गौर थाना क्षेत्र थाना में हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा किया है। जिसमें मृतक की बहू ने ही अपने सगे ससुर को मौत के घाट उतार दिया था। बीमार ससुर से परेशान होकर हत्या की साजिश रच कर घटना अंजाम दे डाला और बाद में पुलिस को मन गढ़नत कहानी बनाकर पुलिस के आंखों में धूल झोंकने का काम किया। बस्ती एसपी द्वारा गठित टीम ने पूरे कहानी पर्दाफाश कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के छितहा ग्राम पंचायत के खलगंवा पुरवा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की बहू ने निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है बहू अपने ससुर की इलाज सेवा व सफाई करते-करते परेशान हो गई थी। जिस कारण उसने अपने ससुर रामकुमार यादव को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसका गला दबा कर हत्या कर दी जिससे उसको कोई सेवा न करनी पड़े और सकून से अपना जीवन व्यतीत कर सके।

वहीं उसने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया था कि कोई अंजान व्यक्ति आया, जब मैंने उसके बारे में जानना चाहा तो उसने धक्का देकर ससुर को मारा और वह फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया की पूर्व में गौर थाना क्षेत्र के छितहा ग्राम पंचायत के  खलगंवा पुरवा निवासी 70 वर्षीय रामकुमार यादव घर से 50 मीटर दूर एक झोपड़ी में रहते थे। रात में  झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, उस वृद्ध की हत्या उसकी छोटी बहू सावित्री पत्नी जगराम यादव ने की थी। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है, हत्या करने का कारण यह सामने आया है कि मृतक हमेशा बीमार रहता था और अपने बहू को हमेशा उल्टा सीधा बोला करता था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने अपने ससुर की किसी लकड़ी से गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट सामने आई है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000