पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दहशत का पर्याय बने बावरिया गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार सुबह दो अलग अलग मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलसुबह सकलडीहा, सैयदराजा एवं चंदौली पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ की घटना को अंजाम दिया, बाद में अलीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर बावरिया गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। इस दौरान बावरिया गिरोह के शातिर सदस्यों ने भी पुलिस फोर्स को टारगेट किया, दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। पुलिस की फायरिंग से बावरिया गिरोह के कुल आठ सदस्यों घायल हुए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस हाफ इनकाउंटर में बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गौरतलब है कि इस गिरोह ने सबसे पहले सकलडीहा कोतवाली के चतुर्भुजपुर स्थित एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया था।

फिर दस जनवरी को अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचफेड़वा स्थित आवासीय दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। सकलडीहा क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सकलडीहा रघुराज, सीओ सदर राजेश कुमार राय मयफोर्स पहुंच गए। सर्वप्रथम भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग से सकलडीहा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर देशी शराब की दुकान के समीप स्थित बगीचे में बावरिया गिरोह की मौजूदगी की भनक सकलडीहा पुलिस को लगी। सकलडीहा थाना प्रभारी राजीव सिंह ने एसपी को सूचना दी तो सैयदराजा और सदर पुलिस भी आपरेशन में शामिल हुई। संयुक्त टीम जैसे ही बदमाशों के निकट पहुंची तो बावरिया गिरोह के शातिर सदस्यों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल बदमाशों बाबू सिंह, बिजेंद्र, महेंद्र, और लालू ,निवासी थाना मिलकिया जिला शाहजहांपुर को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरी तरफ अलीनगर पुलिस को सूचना मिली कि कैली में बदमाशों का गिरोह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय की सूचना पर सीओ मुगलसराय अनिरुद्ध सिंह ने मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम ब्रिज के पास पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए हाफ इनकाउंटर में चार बदमाशों को धरदबोचा। घायल बदमाशों को भोगवारे स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाशों में पर्वत गोसाईं, मोहनपाल, महिपाल और बाबू गोसाई शामिल हैं जो शाहजहांपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000