पिता ने नशा करने से किया मना तो बेटे ने पिता का गला काटकर कर दी निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी सी ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पिता के टोकने पर बेटे ने उनकी हत्या कर दी। नशे की लत से दूर रहने की सलाह बेटे को इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने पिता की धारधार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। साथ ही मां और बुजुर्ग नाना पर भी जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

अब पुलिस ने आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर जनता से अपील की है। बताते चलें कि पूरा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी सी ब्लॉक इलाके का है, जहां रहने वाले जीत कुमार शुक्ल अपनी पत्नी कमल बेटे निखिल, अखिल और नाना रामभरोसे के साथ एक ही घर मे रहते थे। निखिल ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का लती हो गया था।

रविवार को पिता जीत कुमार ने बेटे निखिल को नशेबाजी करने से रोका तो निखिल अपने ही पिता से भिड़ गया। ये झगड़ा देर रात तक चला। जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिसके बाद भोर के वक्त निखिल ने अपने पिता पर ही धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए गला काट कर हत्या कर दी।

पिता की हत्या के बाद निखिल यहीं नहीं रुका और वह अपने नाना की भी हत्या करने के लिए उनके पास जा पहुंचा। मगर इतने में ही बुजुर्ग नाना की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा होता देख निखिल की मां भी जब उसे रोकने पहुंची तो उसने अपने छोटे भाई, नाना और मां पर भी हमला कर दिया। जिसके चलते सभी लहूलुहान हो गए।

वहीं शोर शराबा होता देख निखिल घर पर ही चाकू छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना के सिलसिलेवार तरीके से जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कई दिनों से दे रहा था मारने की धमकी पीड़ित परिवार की माने तो मृतक पिता ने नशेबाजी का विरोध करने पर बेटे ने हत्या की है। पिछले कुछ दिनों से हत्यारोपी निखिल घर में बार-बार सभी को मरने की बात करता रहता था। जिस पर घर वालों ने कभी भी गौर नहीं किया। मगर जब आज निखिल ने अपने ही पिता की हत्या की घटना को अंजाम दिया तो लोगों को उसकी बात अब याद आ रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000