22 साल के सपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से न्याय की गुहार

मिर्जापुर। जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिले के कटरा कोतवाली के हरना की गली में नए वर्ष की रात युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात को हमले के बाद परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह है पूरा मामला

कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली में बुधवार की देर रात घर लौटते समय दबंगों ने 22 वर्षीय युवा सपा नेता प्रियांशु ओझा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद खून से लथपथ प्रियांशु को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने भी मौत की पुष्टि कर दी।

बताया जा रहा है कि दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर प्रियांशु की हत्या कर दी। कई वर्षों से विवाद चल रहा था। वहीं मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने कटरा कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि कुल्हाड़ी से कई बार वार किया गया है। गली में काफी खून बिखरा हुआ है। उधर, कटरा कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राणा सांगा पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में याचिका दायर     |     संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज     |     भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी     |     बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख     |     15 दिन से लापता 8 साल के मासूम का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद     |     दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली     |     प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की मजार पर फहराए गए भगवा झंडे, जय श्री राम के लगे नारे     |     पुलिस ने वाहनों को चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार     |     प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत, 5 घायल     |     रामनवमी पर परिवार के साथ अयोध्या जा रहे इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000