प्रयागराज के 30 मदरसे एस‌आईटी के जांच के दायरे में, माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ पर लगे था आरोप, आतंकियों से भी है कनेक्शन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के 30 मदरसे विशेष जांच दल (एसआईटी)के जांच के दायरे में आएंगे। इन मदरसों को विदेशी फंडिंग की संभावना जताई जा चुकी है। बीते साल हुई जांच में ये बात भी सामने आई थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। यह मदरसे मऊ आइमा,फूलपुर,करेली,बमरौली,खुल्दाबाद,नैनी,भारतगंज,हंडिया, लालगोपालगंज,सोरांव क्षेत्र में हैं। प्रयागराज में 269 मदरसों में 78 मदरसे ऐसे हैं,जिनको मान्यता नहीं मिली है और वो संचालित हो रहे हैं। इन मदरसों में लगभग 22 हजार छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

बीते साल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की टीम ने जांच और सत्यापन किया था। जांच में बिना मान्यता के संचालित मदरसे मिले थे। सत्यापन रिपोर्ट से ही पता चला था कि मदरसों को जबरदस्त फंडिंग हो रही है। देश के साथ विदेश से भी कई मदरसों को फंड मिले हैं।साल 2022-23 और 2023-24 में लगभग नौ करोड़ रुपये की फंडिंग हुई है। अब एसआईटी गठित होने पर इन मदरसों को कहां से और किसने फंड दिया तथा फंड कहां खर्च हुआ। इसकी जांच होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्णमुरारी का कहना है कि शासन के निर्देश पर जांच में एसआईटी की मदद की जाएगी।

प्रयागराज में फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो मदरसों के संचालन का मामला सामने आया था। आरोप है कि दोनों मदरसे अनुदान के नाम पर गड़बड़झाला कर रहे थे। इन मदरसों की मान्यता रद की जा चुकी है। दोनों मदरसों को कई संस्थाओं से लाखों की फंडिंग हुई थी। बता दें कि साल 2007 में 17 जनवरी की रात सामूहिक दुष्कर्म के मामले में करेली का मदरसा बदनाम हुआ था। इस दुस्साहसिक वारदात में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के भाई माफिया अशरफ पर भी आरोप लगा था।

उस समय अतीक सांसद और अशरफ विधायक था। मदरसे का संचालक संकटमोचन मंदिर ब्लास्ट वाराणसी में फांसी की सजा पाए आतंकी वलीउल्लाह का भाई था। दहियावां बाजार के एक मदरसा में इसी साल स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया था। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000