प्रतापगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 33 कार्यकर्ताओं ने ठोंकी दावेदारी

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद के लिए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आवेदन किए। लिए गए आवेदन फार्म में चयनित नामों की घोषणा करीब एक सप्ताह बाद की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी  कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा।

टेउंगा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद और प्रदेश परिषद के लिए भी आवेदन किए गए। चुनाव अधिकारी प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा व पर्यवेक्षक राज्यमंत्री जसवंत सैनी के सामने दावेदारों ने अपना आवेदन फार्म प्रस्तुत किया। कार्यालय में आवेदन के लिए कार्यकर्ता,पदाधिकारी अपने- अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे से पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पार्टी कार्यालय में आवेदन लिए गए। कुछ कार्यकर्ता पहले आवेदन फार्म नहीं लिए थे तो उन्होंने तत्काल फार्म लेकर आवेदन किया। चुनाव अधिकारी अर्चना मिश्रा एवं पर्यवेक्षक राज्यमंत्री जसवंत सैनी के सामने 33 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए एवं 19 लोगों ने प्रांतीय परिषद के लिए आवेदन किया।

जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री वरुण प्रताप सिंह, गिरधारी सिंह, कृष्णकांत मिश्र,कुन्दन सिंह, माधुरी सिंह, प्रतिभा सिंह, रुचि केसरवानी,राजेश सिंह, अजय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्र, बृजेन्द्र प्रताप सिंह छोटे, नीलम हिन्द, रमा मिश्रा,अंशुमान सिंह, बाबा अमरनाथ शर्मा,अजय वर्मा, अशोक सरोज, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। चुनाव अधिकारी आवेदन की सूची प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पाण्डेय को सौंपेंगी। जिलाध्यक्ष एवं प्रान्त परिषद के सदस्यों के नाम की घोषणा करीब एक सप्ताह बाद कि जाएगी।

चुनाव अधिकारी अर्चना मिश्र ने बताया कि आवेदन फार्म प्रदेश चुनाव अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। जल्द ही नामों का चयन कर घोषणा की जाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष केके सिंह, ओपी त्रिपाठी, देवानन्द त्रिपाठी, पूर्णांशू ओझा श्यामू, शिव शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000