40 साल मामी और 25 साल के भांजे का अफेयर, पति का कत्ल; घर के पीछे गाड़ दी लाश, गलाने के लिए नमक भी डाला
कानपुर के सचेंडी के लालेपुर निवासी शिवबीर (45) की हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया। कानपुर में भांजे के प्यार में एक महिला ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मामला सचेंडी का है। दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने भांजे संग मिलकर पति शिवबीर (45) की हत्या कर दी और शव घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। कुछ समय बाद कुत्तों ने अस्थियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
पांच सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिवबीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए। काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की तो हर बार अलग-अलग बात बताई।
शव गलाने के लिए डाला था नमकसचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक लक्ष्मी की उम्र करीब 40 साल और अमित की 25 वर्ष है। हत्या के दौरान शोर होने पर उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा जाग गए थे।
लक्ष्मी ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया। 18 वर्षीय बड़ा बेटा घर में नहीं था। अमित हाथ से दिव्यांग है।कानपुर के सचेंडी के लालेपुर निवासी शिवबीर (45) की हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया। हालांकि जब पुलिस ने उनके बीच रात-रात भर हुई कॉल डिटेल सामने रखी तो दोनों ने दो नवंबर को हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए साबड़ और फावड़े को घर से बरामद कर लिया है। दोनों ने कबूला है कि साबड़ से शिवबीर के सिर पर तीन वार किए थे। पुलिस दोनों को लेकर उस बाग में भी पहुंची जहां शव को छिपाने के लिए गाड़ा गया था। वहां फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शिवबीर की उंगलियों की हड्डियों के अवशेष मिले हैं।