समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ तस्वीर में दिखा 5 लाख का इनामी शूटर गुलाम, उमेश पाल हत्याकांड में ताबड़तोड़ की थी फायरिंग

प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अतीक अहमद के शूटर गुलाम हसन की एक तस्वीर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शूटर गुलाम हसन सपा अध्यक्ष अखिलेश के बगल में दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को लेकर फिर से राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और अखिलेश पर निशाना साध रहे हैं। वहीं आज सोमवार (20 मार्च) को उमेश पाल मर्डर केस में 5 लाख के इनामी शूटर गुलाम के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। शूटर गुलाम के घर को बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया है। इससे पहले अखिलेश यादव की तस्वीर प्रयागराज हत्याकांड से जुड़े इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल से गिरफ्तार किए एडवोकेट सदाकत खान के साथ वायरल हुई थी। जिसे लेकर बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था।

अब इस तस्वीर के सामने आने से एक बार फिर से विपक्षी दल अखिलेश पर हमलवार हो सकते हैं। बता दें कि उमेश पाल शूटआउट केस के दौरान शूटर गुलाम हसन इलेक्ट्रिक शॉप में छिपा हुआ था। उमेश पाल के कार से निकलते ही गुलाम हसन ने ही ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वहीं प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को लेकर माफिया अतीक के परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि इस हत्याकांड को लेकर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उनके तीन बेटों को अब पुलिस रिकॉर्ड में आईएस-227 के सदस्य रूप में दर्ज किया जाएगा। शाइस्ता परवीन पर 24 फरवरी को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की हत्या समेत चार मामले दर्ज हैं। इस हत्याकांड के बाद शाइस्ता फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वहीं उमेश पाल को गोली मारने वाले शूटरों में अतीक के तीसरे बेटे असद का नाम शामिल है। असद समेत सभी हमलावरों पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000