एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या, 1 की बच्ची पर भी हत्यारे को नहीं आया तरस, बेड के बॉक्स में लहूलुहान मिले शव  

यूपी के मेरठ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां बीते रात (गुरुवार) ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दरअसल यहाँ के राजमिस्त्री मोइन उर्फ मोइनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमां (45) और तीन बेटियां अस्सा (8), अजीजा (4) और अबीबा (1) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जब पड़ोसी इमरान रात करीब 9:30 बजे उनके घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। घर के अंदर दो अलग-अलग बिस्तरों पर परिवार के सभी पांच शव पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मोइनुद्दीन अपने परिवार के साथ डेढ़ महीने पहले ही इस घर में रहने आए थे। उन्होंने 30 गज का मकान किराए पर लिया था और इसके बगल में एक प्लॉट खरीदकर अपने खुद के मकान का निर्माण करवा रहे थे।

इससे पहले, पिछले दो दिनों से परिवार का कहीं कुछ अता-पता नहीं था, जिससे आसपास के लोग चिंतित थे। यह चर्चा अब बृहस्पतिवार को तेज हो गई कि परिवार लापता हो गया है। इस दौरान, इमरान नामक पड़ोसी ने घबराकर मोइनुद्दीन के किराए के मकान में घुसकर देखा, तो वहां हत्याकांड का भयावह दृश्य सामने आया।

मकान में मिलीं लहूलुहान लाशों ने इलाके के लोगों को चौंका दिया। पुलिस ने मकान को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा सहित पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक घटनास्थल पर जांच जारी रखी।

वर्तमान में, पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें परिवार के आसपास के रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के कारण और हत्यारों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही हत्यारों को पकड़ने में सफल होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000