यूपी में खत्म हो गईं 504 ग्राम पंचायतें,अब 57,695 पंचायतों में होगा मतदान,जानें वजह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर है।यूपी में 504 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं और अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।पंचायतीराज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।नई अधिसूचना के अनुसार अब यूपी में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ग्राम पंचायतों की संख्या में अब कोई बदलाव नहीं होगा।अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं होगा। अगले साल अप्रैल में पंचायत चुनाव कराए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे।यह पुनर्गठन ग्राम पंचायतों के क्षेत्रीय और प्रशासनिक समायोजन के लिए किया गया है, ताकि बेहतर शासन और विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

साल 2021 के पंचायत चुनाव में 58199 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था।शहरी सीमा का विस्तार होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें शहरों में शामिल हो गईं।जिससे इस बार बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले ग्राम पंचायतों की कम सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।लगभग 36 जिले ऐसे हैं,जहां पर ग्राम पंचायतें घटी हैं।देवरिया में 64,आजमगढ़ में 47, प्रतापगढ़ में 45,अमरोहा व गोरखपुर में 21-21,गाजियाबाद में 19, फतेहपुर में 18, अलीगढ़ में 16 और फर्रुखाबाद में 14 सहित विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या कम हुई है।

पंचायती राज अधिकारियों के अनुसार इस पुनर्गठन से ग्राम पंचायतों की सीमाओं को तर्कसंगत बनाया गया है और छोटी पंचायतों को मिलाकर बड़ी इकाइयां बनाई गई हैं,इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और नेतृत्व के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग ने सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि अप्रैल 2026 में निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,यूपी में सक्रिय उड़ीसा के जाजपुर गैंग से कुशीनगर पुलिस की मुठभेड़,2 बदमाशों को लगी गोली     |     यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,पयागपुर लूटकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार     |     यूपी में खत्म हो गईं 504 ग्राम पंचायतें,अब 57,695 पंचायतों में होगा मतदान,जानें वजह     |     बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मियों को राहत नहीं,लौटाने होंगे 6.50 लाख रुपये     |     बाइक टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर खुल्लम खुल्ला रोमांस करना पड़ा महंगा,पुलिस ने गिफ्ट में भेजी 53500 चालान की रसीद     |     यूपी में अपराधियों की आई शामत,बकरी चोर से लेकर मासूम के हत्यारे तक को यूपी पुलिस की सीधी गोली     |     योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश के लिए बना रोल मॉडल,अपराधों के डिस्पोजल और कंप्लायंस रेट में पहले स्थान पर     |     कानपुर में स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, कई मजदूर घायल     |     ‘तुम्हारे नाती का एनकाउंटर करूंगा’… दारोगा ने बुजुर्ग महिला को धमकाया, कहा- मुकदमा लाद दिए हैं, बचा लो उसको     |     सीने पर पिस्टल रखकर बोली अरीबा-इतनी गोली मारूंगी पहचाने से इनकार कर देंगे घरवाले     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000