पांच वर्ष की मासूम बालिका से 70 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

बिलासपुर। नगर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का 70 वर्षीय वृद्ध पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली  महिला रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। उसने जानकारी दी कि वह एक वृद्ध के मकान में किराए पर रहती है। शनिवार को उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी वजह से पति घर छोड़कर कहीं चला गया था। आरोप लगाया कि जब वह अपने पति को ढूंढने घर से बाहर गई तो वृद्ध ने उसकी 5 वर्षीय पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया।

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना से  हड़कंप मच गया। पुलिस घटना स्थल का जायजा लेने मोहल्ले में पहुंच गई। साथ ही पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल रहमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मासूम को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में लगी हुई है। उधर, फोरेंसिक विभाग ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। टीम ने नमूने लिए और जांच के लिए उन्हें प्रयोग शाला भेजा गया है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रोटी और जूस के बाद अब मसाज में थूकने का मामला,  पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार     |     घूमने की बात कहकर घर से निकले तीन दोस्तों की नदी में डूबकर हुई मौत     |     घर में घुसकर शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत     |     प्रतापगढ़ कुंडा में सांड से टकराई बाइक, इलाज के दौरान किसान की हुई मौत     |     अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर     |     भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 लोगों की हुई मौत     |     डबल मर्डर हत्याकांड में आरोपी के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या     |     जिस पिता ने कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाई, बेटे ने उसी की ईट से कूचकर कर दी हत्या, बचाने दौड़ी बहन को भी किया घायल     |     प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमले में पाक आतंकी सैफुल्लाह का था हाथ,भेजे थे पीओके से आतंकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000