डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चक्के में फंसकर 100 मीटर तक घसीटता रहा शव

प्रतापगढ़ लीलापुर थाने के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हदासा इतना भयावह था कि डंपर के चक्के में फंसकर शव करीब 100 मीटर तक खिसटता रहा, जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी से डंपर उठाकर पहिए के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकयुवक इलाके के रायपुर तियाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे श्याम राय के पुरवा निवासी अभिषेक शुक्ल (24) पुत्र नरेंद्र शुक्ल अपने आजी रामपाल के दवा के लिए घर से ब्लड का सैंपल लेकर प्रतापगढ़ जा रहा था।

लीलापुर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर छात्रा को बचाने के चक्कर में डंपर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। उसका शरीर डंपर के टायर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया, उसकी बाइक वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद डंपर चालक कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे शव को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। यहां तक कि जेसीबी का भी सहारा लिया गया, लेकिन शव को निकाला नहीं जा सका। कुछ क्षेत्रीय ड्राइवरों की मदद से डंपर को किसी तरह चालू करके शव को बाहर निकाला गया और शव की पहचान कर स्वजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक दो भाई व एक बहन है। युवक के बड़े भाई का नाम अंकित शुक्ल व बहन का नाम रंजना, है।

युवक के बड़े भाई व बहन की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक का विवाह नहीं हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन रोते बिलखते लीलापुर थाने पर पहुंचे और शव देख कर बिलख पड़े। युवक के बाबा कृष्ण कुमार शुक्ल व पिता नरेंद्र शुक्ल जसमेठा लालगंज में एक धर्मकांटे पर काम करते हैं। माता अमरावती का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों भाई रोजगार के सिलसिले में दिल्ली रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दस अगस्त को दिल्ली से घर आया था। अभिषेक बुधवार घर से सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रतापगढ़ जाने के लिए निकला था कि लीलापुर में हादसे का शिकार हो गया। पिता नरेंद्र शुक्ल ने गाड़ी नंबर के खिलाफ तहरीर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000