अधिवक्ताओं ने सड़क पर निकाला मार्च: चौराहा जाम कर यूपी सरकार का फूंका पुतला, न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने की दी चेतावनी

हरदोई में अधिवक्ता विगत कई दिनों से हड़ताल पर हैं। 29 अगस्त को हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ बर्बरता को लेकर प्रदेश भर में अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज हरदोई बार संघ के पदाधिकारी और समस्त अधिवक्ताओं ने कचहरी से एक मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता कचहरी होते हुए पूरे कलेक्ट्रेट कैम्पस में विरोध प्रदर्शन करने के बाद सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए सिनेमा चौराहे पहुंचे और वहां पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि हापुड़ के दोषियों पर जब तक कार्रवाई नहीं होती और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं किया जाता तब तक अधिवक्ता अनवरत हड़ताल पर रहेंगे।

हापुड़ में हुई घटना की निंदा की…

हरदोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देशानुसार आज यह पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को हापुड़ में जिस तरह निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिसकर्मियों ने बर्बरतापुर ढ़ंग से लाठीचार्ज किया वह बेहद निंदनीय है। जब तक दोषी पुलिसकर्मियों और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हरदोई बार एसोसिएशन के महामंत्री आदर्श पांडे ने कहा कि हापुड़ के दोषियों पर जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा तब तक मरते दम तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल में यह लोग रहे शामिल…

इस दौरान महामंत्री पीके मिश्रा, अनिल त्रिवेदी, प्रभु नारायण त्रिवेदी, शशि कांत सिंह गौर, संजीव अवस्थी, पीपी मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, यूनुस, सलीम, निहित मिश्रा, रामप्रताप यादव, सतीश शुक्ला, प्रीति द्विवेदी, रश्मि मिश्रा, समता मिश्रा, राहुल सिंह, कृष्ण दत्त शुक्ला, अतुल चतुर्वेदी, शिव मोहन शुक्ला, मनीष कुमार, उमाशंकर राजपूत, अनिल कुमार, आलोक अवस्थी, वीरेंद्र पाल गौतम, खुशबू शेख सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000