रिश्तेदारों से विडियो ग्रुप कॉल पर बात करते समय युवक ने खुद को गोली से उड़ाया,घर में मचा कोहराम

लखनऊ के त्रिवेणीनगर के शिवलोक इलाके में रविवार शाम मुकेश श्रीवास्तव (35) ने अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल (ग्रुप कॉल) कर बोला…जीना नहीं चाहता हूं और फिर अवैध तमंचे से सीने पर गोली मार ली। कॉल पर जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। इधर घर पर मौजूद युवक की मां बेटे की खून से लथपथ लाश देख बिलखने लगी। 

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक डिप्रेशन में था। मूलरूप से बाराबंकी के देवा थानाक्षेत्र के बबुरी गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव शिवलोक काॅलोनी में किराये के मकान में मां के साथ रहते थे। 

अलीगंज इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मुकेश अपनी बहन, बहनोई व अन्य एक दो रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने कहा कि…वह बहुत परेशान है। जीना नहीं चाहता है…। कोई कुछ बोल पाता तब तक उसने सीने पर तमंचा सटाया और ट्रिगर दबा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, मुकेश पहले बायोकेमिकल बेचने का काम करते थे। कुछ वक्त से बेरोजगार थे। गंभीर बीमारी से भी पीड़ित से। इन सभी वजहों से अवसाद में चल रहे थे। आशंका है कि डिप्रेशन के कारण खुदकुशी की। पिता का निधन हो चुका है। मां साथ में रहती थीं।

सदमे में चली गईं युवक की मां…

इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात के वक्त मुकेश की मां घर पर ही थीं। बेटे को खून से लथपथ और सांसें उखड़ती देख स्तब्ध रह गईं। इतना गहरा सदमा लगा कि वह कुछ बोल तक नहीं पा रही थीं। आसपास के लोगों ने उनको किसी तरह से संभाला। कुछ देर बाद मुकेश के बाराबंकी निवासी अन्य परिवार वाले पहुंचे। अवैध तमंचा जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने ले लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000