प्रेमचंद यादव की हत्या किसने की, क्‍यों उठ रहे सवाल; जानें क‍िसकी तलाश में जुटी है पुल‍िस

देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जिस दुबे परिवार पर दबंग प्रेमचंद्र यादव की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, सच्चाई यह है कि प्रेमचंद की हत्या की वारदात को अंजाम देते किसी ने नहीं देखा। पुलिस घटना के दिन से ही प्रेमचंद की हत्या की घटना के चश्मदीद की तलाश कर रही है। अभी तक एक भी व्यक्ति सामने नहीं आया है जिसने दुबे परिवार को घटना को अंजाम देते देखा हो। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि पहले से चले आ रहे विवाद के कारण उग्र भीड़ ने दुबे परिवार को ही निशाना बनाकर पांच लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद कई तरह के सवाल लोगों की जेहन में उठ रहे हैं। दबंग प्रेमचंद्र की पत्नी ने बताया कि सुबह फाेन आया था, उसके बाद घर से वह निकले। वह फोन किसने किया था? प्रेमचंंद्र का शव सत्य प्रकाश के दरवाजे पर नहीं, 50 मीटर दूर खेत में सागौन के पेड़ के पास पड़ा था।

सवाल उठता है कि किसी की हत्या कर कोई घर में क्यों बैठा रहेगा? दुबे परिवार के पास भागने के लिए एक घंटे का समय था, फिर भी वह घर में परिवार के साथ क्यों बैठे रहे? यह वाकया बताता है कि सत्य प्रकाश कहीं आश्वस्त तो नहीं थे कि घटना को हमने अंजाम नहीं दिया, तो मुझे इससे क्या लेना देना। इसी विश्वास का खामियाजा उन्हें पांच जाने देकर चुकानी पड़ी। उधर, प्रेमचंद्र के मोबाइल पर सोमवार की सुबह किसने फोन कर उसे बुलाया इसे जानने के लिए पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। कॉल डिटेल मिलने के बाद काफी हद तक पुलिस को घटना को सुलझाने में मदद मिलेगी। मामला चाहे जो हो, हर कोई इस जघन्य घटना को क्यों और किसने अंजाम दिया? घटना का मुख्य सूत्रधार कौन है? प्रेमचंंद्र के टोले पर लोगों को दुबे परिवार के प्रति बरगला कर कौन ले आया? इसके बारे में पता करने में पुलिस जुटी है। उधर, ग्राम प्रधान चुनाव व जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने के कारण गांव समेत इलाके में कई लोगों से प्रेमचंद्र यादव की दुश्मनी थी। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000