दो भाइयों समेत पांच आरोपियो को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर युवक कि-की थी हत्या

कोटा। हत्या के 5 साल पुराने मामले में महिला उत्पीड़न कोर्ट क्रम- 2 कोर्ट ने पांच आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी आकाश सफेला (28), सूरज सफेला (20), सतीश नकवाल (27) ,कर्मचंद सफेला (29) निवासी नवल पार्क हरिजन बस्ती नयापुरा, व जीतू उर्फ जीतमल (19) चौथ माता मंदिर के पास गोबरिया बावड़ी को उम्र कैद की सजा व 20-20 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया है। आकाश व सूरज सफेला दोनों सगे भाई हैं। आपसी रंजिश में बदला लेने के लिए सूरज सफेला ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलू उर्फ भुवनेश पर चाकू से 3 वार किए थे। इसमें दो पेट व एक दिल में लगा था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई थी। विशिष्ट लोक अभियोजक भूपेंद्र मित्तल ने बताया मृतक गोलू के पिता राजेश ने 10 नवंबर साल-2018 को नयापुरा थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 9 नवंबर की रात 9 बजे के करीब गोलू अपने दोस्त के साथ नवल पार्क के सामने गेट पर बैठकर बातें कर रहा था।

उसी दौरान सूरज चाकू लेकर आया। आते ही गोलू पर हमला कर दिया। फिर शक्ति, सुनील, श्यामलाल, दुर्गाशंकर भी मौके पर आ गए। उन्होंने ने भी गोलू पर चाकू, लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया। इन लोगों ने गोलू को बचाने आए जीजा सिकन्दर व साथी राजकुमार के साथ भी मारपीट की। पिछले साल इन लोगों ने मेरे पिताजी मदनलाल को धमकी दी थी कि तेरा पोता गोलू उर्फ भुवनेश अगर हरिजन बस्ती नयापुरा में आएगा तो उसको जान से मार देंगे। इन लोगों ने रंजिशवश मेरे लड़के गोलू उर्फ भुवनेश की जान से मारने के लिए चाकुओं से और लोहे के पाइपों से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी है। भूपेंद्र मित्तल ने बताया शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। 3 नवंबर 2019 को महिला उत्पीड़न कोर्ट में मामला सुनवाई के लिए पहुंचा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000