सपा के मुस्लिम वोट बैंक पर कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में,बनाएगी आजम को हथियार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के दलित वोट बैंक के बाद अब कांग्रेस समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के बाद से इंडिया गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने सपा के मुस्लिम वोट बैंक पर निगाहें टेढ़ी कर ली है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुस्लिम लीडरशिप के बड़े चेहरे आज़म खान को हथियार बनाने की तैयारी की है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सजायाफ्ता सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल में मुलाकात करेंगे।अब यूपी के सियासी गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है,क्योंकि जेल जाने के बाद सपा के किसी भी बड़े नेता ने आजम सुध नहीं ली है।

गुरुवार को अजय राय सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाक़ात करेंगे।अजर राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम खान के साथ अन्याय हुआ है और कांग्रेस उनकी लड़ाई लड़ेगी।अजय राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों का पुराना घर। अजय राय का यह बयान इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कांग्रेस यूपी में एक बार फिर अपने पुराने वोटबैंक की घर वापसी की तरफ देख रही है। यह सपा और बसपा दोनों के लिए चिंताजनक है। इससे पहले बसपा सांसद दानिश अली पर भाजपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर भी कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आई थी।

गौरतलब है कि आजम खान जेल जाने के बाद सपा के किसी बड़े नेता ने उनसे मुलाक़ात नहीं की है। ऐसे में अजय राय की आजम खान से मुलाकात को बड़े सियासी बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस आजम खान के बहाने मुस्लिमों को सन्देश देना चाहती है कि वह उनके साथ खड़ी है।

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान ने आजम खान और उनके परिवार को हुई सजा पर कहा था कि जो उन्हें सजा हुई है ये न्यायालय का फैसला है। यह आजम खान या उसके अलावा मुस्लिम लीडरशिप को खत्म करने की साजिश है। पूरे मुल्क में किस तरह से मुस्लिम लीडरशिप खत्म करी जा रही है, यह सभी देख रहे हैं। 40-45 साल में रामपुर वालों ने जो एक लीडर तैयार किया, उसे साजिश करके खत्म किया गया।रामपुर को नए लीडरशिप की जरूरत है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000