सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित महिला की हत्या, हत्यारोपियों में भाजपा नगर अध्यक्ष भी शामिल

बांदा। उत्‍तर प्रदेश के बांदा में 31 अक्टूबर को एक जघन्य वारदात सामने आयी चक्की घर के अंदर मंगलवार को जिस महिला का सिर व हाथ कटा निर्वस्त्र शव मिला था, उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। स्वजन का आरोप है कि मां की चीख सुनने के बाद बेटी दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन आरोपितों ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में दरवाजा खुलने पर अंदर शव पड़ा मिला। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में भाजपा मंडल अध्यक्ष और उसके दो भाइयों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ व थाना निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया चक्की के साफ्ट में साड़ी फंसने से घटना का होना प्रतीत हो रहा है। दो डाक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गई है। आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सपा ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के दबाव में गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। गिरवां थाना के एक गांव में चक्की संचालक राजकुमार शुक्ला ने मंगलवार दोपहर 40 वर्षीय बटाईदार महिला को दीवार में मिट्टी छपाई के लिए बुलाया था। शाम को चक्की घर के अंदर महिला का शव मिला। दिवंगत महिला की बेटी ने बताया कि उसे पारिवारिक बाबा ने घटना की सूचना दी थी। वह जब चक्की घर गई तो अंदर से मां की चीख सुनाई पड़ रही थी।

वह दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन आरोपितों ने नहीं खोला। आधा घंटे बाद चक्की संचालक के भाई बउआ ने दरवाजा खोला। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी, वहीं मां का शव पड़ा था। उसने फोन कर नरैनी गए पिता को जानकारी दी। सीओ नरैनी नितिन कुमार व गिरवां थाना निरीक्षक संदीप तिवारी ने घटनास्थल देखा। पति ने तहरीर देकर बताया कि चक्की संचालक, उसके भाई बउआ और उनके पारिवारिक महुआ के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने दुष्कर्म करने के बाद गर्दन व हाथ काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म, हत्या व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पट्टे में फंसने से हादसा होना लग रहा है। पोस्टमार्टम में भी हत्या करने जैसी कोई अन्य चोट सामने नहीं आई है। गांव के एक परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000