थप्पड़ के बदले दी मौत: कार मालिक की हत्या, तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस की कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में चार दिन पहले हुई ईका कार मालिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक थप्पड़ का बदला लेने के लिए ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट, पाना आदि बरामद किया है। मैंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को योगेन्द्र पुत्र तेज सिंह निवासी नवाबपुर थाना हसायन द्वारा थाना कोतवाली सिकंदराराऊ पर सूचना देते हुए कहा कि 34 वर्षीय उसका भाई सतीश चन्द्र अपनी ईको गाड़ी स्वयं व ड्राइवर रखकर चलाता था। 12 नवंबर को उसके भाई के मोबाइल पर फोन आया कि गाड़ी खराब हो गई है। 13 नवंबर की सुबह योगेंद्र व अन्य परिजनों को सूचना मिली की उसके भाई सतीश की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी देवेश कुमार पांडेय व अन्य अधिकारियों द्वारा घटना  स्थल का निरीक्षण कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व हत्याकांड के खुलासे के लिए सिकंदराराऊ पुलिस के अलावा एसओजी व स्वाट टीम को लगाया था। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से  घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को 16 नवंबर को  जाऊ नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के नाम आरोपियों ने अपने नाम जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव पुत्र कृपाल सिंह, प्रेमवीर यादव पुत्र धर्मवीर व यादराम पुत्र मारते निवासीगण, नगला बिहारी थाना सिकंदराराऊ बताया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल पाना, पेंचकस व ईंट का अध्धा आदि बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू ने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह मृतक सतीश चन्द्र उपरोक्त की ईको गाड़ी किराये पर चलाता था। 12 नवंबर ईको गाड़ी खराब हो जाने पर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू व मृतक सतीश चन्द्र ने उसे हाथरस जंक्शन में सही कराया। इसके बाद आरोपी जितेन्द्र व मृतक सतीश चन्द्र ने यादराम व प्रेमवीर के साथ ग्राम नगला बिहारी को मुडने वाले रोड पर गाड़ी में बैठकर शराब पी थी। शराब के नशे में मृतक सतीश ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू को थप्पड़ मार दिया, जो आरोपियों को बहुत बुरा लगा। इस पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार, उ.नि राजेश कुमार सरोज, उ.नि सचिन चौधरी, हे.का. शैलेन्द्र कुमार, दीपक नागर थाना सिकंदराराऊ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000