हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार.... उत्तरप्रदेशसीतापुर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 23, 2023 417 उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में मरने वाले लोग अयोध्या जिले के रहने वाले थे और अपनी कार से उत्तराखंड से वापस आ रहे थे। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड से लौट रहे इन लोगों की कार यहां कंक्रीट स्पन पाइप से लदे ट्रक से टकरा गई। एसपी ने कहा कि कार गलत दिशा में थी और टक्कर के बाद कंक्रीट के पाइप कार पर उस पर गिर गए और कार पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया, उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मरने वालों की पहचान की जा रही हैं । दुर्घटना 417 Share