खाने की प्लेट कपड़ों से हुई टच तो कर दी वेटर की हत्या, गेस्ट हाउस में मारकर झाड़ियों में फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के  लोनी अंकुर विहार थाना पुलिस ने वेटर की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि खाने की प्लेट कपड़ों से टच होने पर उसकी हत्या आरोपियों ने कर दी थी। एसीपी रवि प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गए मनोज गुप्ता भागीरथी विहार दिल्ली का रहने वाले है, जबकि अमित और अजय काका विहार ट्रॉनिका सिटी थाना एरिया का रहने वाले है। एसीपी ने बताया कि 18 नवंबर को पुलिस को गढी कटैया के पास झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान शंकर विहार के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में हुई थी। पंकज की मां ने बताया था कि उनका बेटा वेटर का काम करता था। उसे लेबर के एक ठेकेदार सर्वेश ने पुश्ता रोड पर गेस्ट हाउस सीजीएस वाटिका में काम करने के लिए गेस्ट हाउस के मालिक मनोज गुप्ता के पास बतौर वेटर भेजा था। पुलिस के लिए पंकज की हत्या का खुलासा करना चुनौती बना हुआ था।

गेस्ट हाउस मालिक ने उगला सच…

पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ की और अन्य लोगों के मोबाइल फोन और उस दिन फंक्शन के दौरान का वीडियो फुटेज देखा। इसके बाद पुलिस को अहम सुराग मिले, पुलिस ने जब सख्ती से गेस्ट हाउस के मालिक मनोज गुप्ता से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया ।

विरोध किया तो मिलकर पीटा…

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज गुप्ता ने बताया कि 17 नवंबर को उसके करीबी ऋषभ का फंक्शन उसके गेस्ट हाउस में था। फंक्शन के दौरान वेटर पंकज खाने की झूठी प्लेट लेकर जा रहा था। पंकज जल्दबाजी में ऋषभ से टकरा गया और उसके हाथ से खाने वाला प्लेट ऋषभ के कपड़ों पर गिर गया। इसके बाद ऋषभ ने पंकज को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह देख मनोज गुप्ता भी वहां पहुंचा। दोनों को पीटते देख पंकज ने विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर उसे खूब मारा। इससे वह मर गया। यह देख दोनों घबरा गए और वहां काम करने वाले अमित और अजय को बुलाया और लाश ठिकाने लगाने को कहा। अजय और अमित ने गढी कटैया के पास झाड़ियों मे पंकज की लाश फेंक कर फरार हो गए थे। एसीपी ने बताया कि पुलिस अभी ऋषभ की गिरफ्तारी के प्रयास कर ही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000