पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, अवैध संबंध बनाने के लिए दी थी खजाने की लालच

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवैध संबंधों में पति के बाधा बनने पर पत्नी के प्रेमी ने गड़े खजाने का लालच देकर उसको मौत के घाट उतार दिया। शव को सुनसान जंगल में छिपाकर पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तीन दिन बाद शव मिलने पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसरों के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजरे सूपामऊ गांव निवासी सन्तोष कुमारी ने अपने पति अजय शुक्ला के लापता होने का 17 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। 19 दिसंबर को रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में प्रताप पुरवा के जंगल में एक शव पाया गया था। शव की पहचान अजय शुक्ला के रूप में हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के रामकुमार, बाबा सोनी, प्रदीप, माताबदल और महेश पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने स्वाट, सर्विलांस की मदद से आरोपी पत्नी सन्तोष कुमारी और प्रेमी नीरज विश्वकर्मा को अरेस्ट किया।

अवैध संबंध बनाने के लिए की थी दोस्ती…

एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने शुक्रवार खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नीरज विश्वकर्मा की चौराहे पर घड़ी और मोबाइल की शॉप है। जहां मृतक की पत्नी संतोष कुमारी का आना-जाना था। दोनों के बीच 6 साल से प्रेम प्रसंग था। संबंध बनाने के लिए नीरज ने पति अजय शुक्ला से दोस्ती की थी। इसके बाद नीरज अक्सर उसके घर आता जाता था। दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी अजय और इसके बच्चों को हो गई थी। इसको लेकर अजय अक्सर पत्नी से विवाद करने लगा था। वह अपनी जमीन को बेच कर नशे आदि में पैसे खर्च कर रहा था। इस पर पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की योजना बनाई।

गड़े खजाने का दिया लालच…

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि कथित गड़े खजाने की तलाश में अजय को प्रभाव में लेकर उसे 17 दिसंबर को बुला कर अपने साथ ले गए थे। खजाना पाने के लालच में अजय पहले भी नीरज के साथ कई जगहों जा चुका था। प्लान के तहत मृतक की पत्नी के द्वारा अजय शुक्ला का फोन घर पर ही रखवा लिया। इससे उसकी लोकेशन का पता न चल सके। नीरज विश्वकर्मा व मृतक अजय शुक्ला देवीगंज चौराहा से अपनी-अपनी मोटर साइकिल से निकले। आरोपी नीरज ने अपनी मोटर साइकिल रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर दी। इसके बाद अजय के साथ बैठकर रामसनेहीघाट क्षेत्र के प्रतापुरवा गांव के जंगल में नीरज ने अजय शुक्ला के सिर पर हेलमेट से वार किया। जमीन पर गिरने पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि पति की हत्या और साजिश रचने के आरोप में पत्नी संतोष कुमारी और उसके प्रेमी नीरज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000