उत्तरप्रदेशगाजियाबाद गाजियाबाद के दो इलाकों में चल रहा था देह व्यापार, 14 महिलाएं और 8 पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें हुई बरामद By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 31, 2023 457 गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ और टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने रविवार शाम को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तुलसी निकेतन स्थित मकान से पांच महिलाओं और एक पुरुष व डीएलएफ स्थित मकान से नौ महिलाओं और सात पुरूष आपत्तिजनक हालत में दबोचा है। पुलिस ने मौके से 26 हजार सौ रुपये और आपत्तिजन वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। अपराध 457 Share