जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मैं JEE नहीं कर सकती

राजस्थान के कोटा में एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह यहां पर जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मृतक छात्रा बोरखेड़ा की रहने वाली थी। मृतका छात्रा की 31 जनवरी को जेईई मेंस की परीक्षा होनी थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया है। छात्रा ने कथित सुसाइड नोट में लिखा, ”मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी-पापा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बोरखेडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि निहारिका पढ़ने में बहुत इंटेलीजेंट थी। बता दें कि यह इस साल का दूसरा मामला है, वहीं पिछले साल छात्रों द्वारा 29 आत्महत्या के मामले सामने आए थे।

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट…

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, कोटा में बीते एक सप्ताह के अंदर आत्महत्या का ये दूसरा मामला है। पुलिस को मृतक छात्रा का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। कोटा में सोमवार (29 जनवरी) को निहारिका (18) नाम की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। वह जेईई मेंस की तैयारी कर रही थी, आत्महत्या से पहले उसने अपने माता-पिता को एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने लिखा, “मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। मैं लूजर हूं, मैं एक खराब बेटी हूं। मम्मी पापा मुझे माफ कीजिये, यही लास्ट आप्शन है।

31 जनवरी को है मृतका का जेईई मेंस…

 मृतक निहारिका बुधवार (31 जनवरी) को जेईई मेंस की परीक्षा थी। परिवार वालों के मुताबिक, निहारिक पढ़ाई में बहुत इंटेलीजेंट थी। परीक्षा से दो दिन पहले उसने डिप्रेश में आकर कोटा स्थित अपने कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जांच में पुलिस मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इससे पहले 23 जनवरी को भी नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया था। मृतक का नाम मोहम्मद जैद था, वह यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था। मोहम्मद जैद एक प्राइवेट कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस को मृतक मोहम्मद जैत का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

साल-2023 में 29 छात्रों ने की आत्महत्या…

शिक्षा की नगरी कही जाने वाली कोटा में छात्रों के डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने के मामले बढ़े हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन इस पर अंकुश लगाने के लिए छात्रों के गाइडेंस और मोटिवेश के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। साल-2023 में 29 छात्रों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000