आईआईटी बीएचयू के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटक कर छात्र ने की आत्महत्या,डिप्रेशन की बात आई सामने

वाराणसी। देश के आईआईटी में पढ़ने वाले छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल में एक बार फिर से आईआईटी बीएचयू से आत्महत्या की खबर सामने आई है। यहां लिम्बड़ी छात्रवास के कमरा नंबर-187 में 23 वर्षीय छात्र उत्कर्ष राज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इतनी कम उम्र में जीवन से हताश हो जाना और आत्महत्या करना लोगों को सोच में डाल रहा है। छात्र के दोस्तों के मुताबिक उत्कर्ष डिप्रेशन से पीड़ित था और उसकी काउसलिंग चल रही थी।

हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी…

उत्कर्ष राज आईआईटी बीएचयू में बी.आर्क (आर्किटेक्चर) के अंतिम वर्ष के छात्र था। उत्कर्ष के पिता राजेंद्र प्रसाद भी बीएचयू में नौकरी करते हैं। राजेन्द्र प्रसाद बीएचयू में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। आईआईटी बीएचयू ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

जानें पुलिस ने क्या कहा…

पुलिस ने कहा कि जब उत्कर्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह किसी के भी कॉल का जवाब नहीं दे रहा था। जब उसके दोस्त उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उत्कर्ष फांसी के फंदे पर झूलता मिला,जिसके बाद उसकी बॉडी को फंदे से उतारा गया और सर सुंदरलाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।मामले की जांच कर रही है।

मां-बाप का इतलौता बेटा था उत्कर्ष…

बता दें कि उत्कर्ष राज अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उत्कर्ष इंटीग्रेटेड ड्युअल डिग्री के तहत पांच साल का बी.आर्क (आर्किटेक्चर) का कोर्स कर रहा था। उत्कर्ष का परिवार सुसवाहीं के नासिरपुर में रहता है। उत्कर्ष के दोस्तों ने बताया कि बुधवार को आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम था,लेकिन उत्कर्ष वहां नहीं पहुंचा। जब उसके दोस्त हॉस्टल पहुंचे तो उत्कर्ष के कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। आवाज लगाने पर भी जब उत्कर्ष ने कोई जवाब नहीं दिया तो दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो उत्कर्ष पंखे में बंधी बेडशीट से लटक रहा था। इकलौते बेटे की मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000