कलयुगी मां का रहस्य जान गया मासूम बेटा, तो मां ने समलैंगिक पार्टनर संग रची खौफनाक साजिश

वेस्ट बंगाल के हुगली जिले के कौननगर के सबसे बड़े मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर चंदन नगर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके बारे में डीसीपी श्रीरामपुर अर्णब विश्वास ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में चली जांच के बाद मृतक श्रेयांशु शर्मा की मां और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है। मृतक अपनी मां और उसकी सहेली के समलैंगिक रिश्तों के बारे जान गया था। इसलिए उन्हें डर था कि वो कहीं इसका खुलासा न कर दे। इसलिए मां ने सहेली की मदद से अपने ही बेटे की खौफनाक हत्या कर दी। डीसीपी श्रीरामपुर अर्णब विश्वास ने बताया कि मृतक श्रेयांशु शर्मा की मां शांता शर्मा उर्फ गुड्डी और उसकी सहेली इशरत परवीन समलैंगिक हैं। इशरत कोलकाता के वाटगंज इलाके की रहने वाली है।

शादी से पहले से दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ता था। इसके बारे में उनका मासूम बेटा जान गया था, जिसके बाद से काफी मानसिक तनाव में रह रहा था। इशरत और शांता को इस बात का डर सता जा रहा था कि बच्चा कहीं उन दोनों के मलैंगिक संबंधों के बारे में किसी से बता न दे। वरना समाज में बुराई होने लगेगी। इसलिए दोनों ने इस बच्चे को अपने रास्ते से हटाने के लिए सोची समझी साजिश के तहत उसका कत्ल कर दिया। जांच अधिकारी के तरफ से यह भी बताया गया कि दोनों महिलाओं के समलैंगिक संबंध की जानकारी उसके पति को भी थी, लेकिन वो लोक लाज के मारे इस बारे में किसी को बताता नहीं था। इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने साइंटिफिक तरीकों का इस्तेमाल किया। इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के मोबाइल टावर लोकेशन को खंगाला गया। इसके बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि इस घटना को शांता शर्मा की सहेली इशरत परवीन ने अंजाम दिया है।

इस कुकृत्य को अंजाम देने में उसकी मां ने भी अपनी सहेली का साथ दिया। बच्चे की हत्या के लिए सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति से उसके सिर पर गंभीर जख्म दिए गए। जब वो बेहोश होकर गिर पड़ा तो उसके हाथों की नस काट दी। इससे भी दिल नहीं भरा तो उसके शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए। इसके बाद लहुलूहान करके आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे में इशरत परवीन की फुटेज कैद हो गई थी। वारदात वाले दिन दोपहर 2 बजे उसका मोबाइल टावर लोकेशन कोलकाता के वाटगंज में पाया गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। दोबारा करीब 5-6 घंटे बाद शाम को 8 बजे उसका मोबाइल टावर लोकेशन उसी जगह दिखाई दिया, लेकिन इसी बीच चंद मिनट के लिए उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑन किया था और अपनी सहेली शांता से फोन पर बात की थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000