फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया दुनियाभर में ठप पड़ गया फेसबुक दिल्लीदेश फेसबुक-इंस्टाग्राम अचानक हुआ ठप, यूजर्स के अकाउंट्स खुद लॉगआउट, नहीं हो रहा है, लॉगिन By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 6, 2024 400 नई दिल्ली। फेसबुक का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। दुनियाभर में ठप पड़ गया फेसबुक। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट हो गया। यूजर द्वारा लॉगिन नहीं हो पा रहीं है। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। डाउन डकटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल सोशल मीडिया का सबसे तगड़ा प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक लॉग आउट हो गया तो कुछ देर तक यूजर समझ न सके, परन्तु व्हाट्सएप पर जब एक दूसरे यूजर द्वारा फेसबुक-इंस्टाग्राम के बंद होने की जानकारी शेयर होने लगी तो सारे यूजर को पता चल सका कि उन्हीं अकेले का फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक लॉग आउट नहीं हुआ, बल्कि साइबर हैकर द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम को हैक करने की कोशिश हुई जो नाकाम साबित हुई और कुछ ही देर में फेसबुक और इंस्टाग्राम पुनः लॉगिन होने लगा। लॉगिन के बाद युजरों ने राहत की सांस ली। समाचार 400 Share