माफिया मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर गिरी गाज, बहादुरगंज के चेयरमैन और उनकी पत्नी गिरफ्तार

गाजीपुर। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल की हवा खा रहा है। मुख्तार और उसके गैंग पर पुलिस का एक्शन जारी है। रविवार को गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार के बेहद करीबी समाजवादी पार्टी के नेता रियाज अंसारी, उसकी पत्नी और सालों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रियाज अंसारी नगर पंचायत बहादुरगंज का चेयरमैन है। रियाज पर गरीब लोगों की जमीन पर कब्‍जा करने को लेकर गैंगेस्‍टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था। क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में मुख़्तार अंसारी का जलवे की चर्चा होती थी और आज उनकी बर्बादी के चर्चा-ए-आम है।

फर्जी मार्कशीट पर नौकरी दिलाने का भी मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्‍तार अंसारी के करीबी और उसकी गैंग का सहयोगी जो बहादुरगंज नगर पंचायत का चेयरमैन भी है, रियाज अंसारी को उनकी पत्‍नी सहित चार लोगों को गैंगेस्‍टर एक्ट के तहत आज गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि बहादुरगंज चेयरमैन रियाज अंसारी पर पूर्व में भी अपनी पत्‍नी निकहत परवीन को फर्जी मार्कशीट पर नौकरी दिलाने का अपराधिक मामला दर्ज था। फिर शिकायत मिली थी कि बहादुरगंज क्षेत्र में अपने सदस्‍यों के साथ मिलकर गरीब लोगों की जबरदस्‍ती जमीन पर कब्‍जा करने के मामले में उसपर गैंगेस्‍टर एक्ट लगाया गया था।

गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू

प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद द्वारा रविवार को लगभग 07.45 बजे हंस गारमेन्ट, कासिमाबाद चौराहा के पास से थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0 68/2024 धारा 3(1) उ0 प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम- 1986 से सम्बन्धित 4 नफर अभियुक्त जो IS-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी भी है, को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। माफिया मुख्तार अंसारी भले ही जेल में बंद हैं, परन्तु उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्वयं की जो मुश्किलें हैं, उसकी बात दीगर रही। उनके सहयोगियों की नानी याद आ रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000