अब्बास अंसारी की पैरोल को लेकर अफजाल अंसारी ने दिया बयान, कहा-अब्बास को पैरोल पर नहीं, जमानत पर लाएंगे बाहर

गाजीपुर। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया। मुख्तार को शनिवार को मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुख्तार के जनाजे में हजारों लोगों की भीड़ जुटी।इस दौरान मुख्तार के परिवार के कई लोग मौजूद रहे,लेकिन मुख्तार बड़ा बेटा विधायक अब्बास अंसारी जनाजे में शामिल नहीं हो सका। मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक अब्बास अंसारी को पैरोल नहीं मिल सकी। वहीं अब अब्बास अंसारी को जेल से बाहर निकालने को लेकर मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी ने बयान दिया है।

अफजाल अंसारी ने कहा है कि हम अब्बास अंसारी को पैरोल पर नहीं, बल्कि जमानत पर बाहर लाएंगे। अफजाल ने कहा कि वह कासगंज की जेल में बंद है। उसके ऊपर मऊ में चुनाव के दौरान कई सारे मुकदमे दर्ज किए गए, शूटिंग के मामले को लेकर भी अब्बास पर मुकदमे दर्ज हैं, लखनऊ की जमीन और गाजीपुर की किसी जमीन को लेकर भी अब्बास पर मुकदमा लिखवाया गया है। ज्यादातर मामलों में उसकी जमानत हो गई है। दो मामले ऐसे हैं,जिसमें उसका एप्लीकेशन हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि पैरोल का यह नियम है कि पुलिस कस्टडी में किसी के परिजन की मौत हो जाती है तो उसके दाह संस्कार या मिट्टी में शामिल होने के लिए दिया जा सकता है। अफजाल ने कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दरख्वास्त दी गई,लेकिन अफसोस ये रहा कि जिस कोर्ट में दरख्वास्त दी गई, उस कोर्ट में उस दिन सुनवाई ही नहीं हुई और इसलिए जब सुनवाई नहीं हुई तो फिर अब्बास जेल से निकल भी नहीं सके। अब हमारा प्रयास है कि एक से दो सप्ताह के अंदर अब्बास को पैरोल पर नहीं बल्कि रेगुलर जमानत पर बाहर लाने का प्रयास करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000