सिपाही ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर लगाया स्टेटस, कार्रवाई के लिए EC से मांगी गई अनुमति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी तालाब थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद फैयाज ने माफिया मुख्तार अंसारी के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाया।स्टेटस में अलविदा शेर-ऐ-पूर्वांचल मुख्तार अंसारी लिखा है। स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद सिपाही को निलंबित करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है। परन्तु पुलिस विभाग जो अनुशासन के लिए जाना जाता है, एक सिपाही का अपराधी के प्रति दर्द पुलिस महकमें के माथे पर कालिख पोतने जैसा है

सिपाही ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि मोहम्मद फैयाज जो यूपी पुलिस में है। लखनऊ के बक्शी का तालाब में पोस्टेड है। साफ-साफ यूपी पुलिस पर ब्लेम लगाने का स्टेटस लगा रहा है। ये पुलिस वाला कम मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य ज्यादा लग रहा है। यूपी पुलिस और डीजीपी को टैग कर कार्रवाई की मांग की गई है। मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद राजनीतिक पार्टी के नेताओं द्वारा वोटबैंक को बचाने के लिए जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह हेतु विधवा विलाप किया जाना समझ में आता है, परन्तु पुलिस विभाग जो अनुशासन के लिए जाना जाता है। यदि उसका सिपाही इस तरह का पोस्ट सार्वजानिक रूप से लिखकर वायरल कर रहा है तो उसे सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं। उस सिपाही को मुख़्तार अंसारी की गैंग में शामिल हो जाना चाहिए।

पुलिस उपायुक्त की ओर से कहा गया कि आचार संहिता लगी है। इसलिए पुलिस की ओर से सीधी कार्रवाई नहीं की जा सकती। सिपाही फैयाज के निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सिपाही मोहम्मद फैयाज ने उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी और पुलिस अधिकारी दंड एवं अपील नियमावली- 1991 का उल्लंघन किया है। सिपाही के खिलाफ चुनाव आयोग के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। एक सिपाही द्वारा पूरे पुलिस विभाग के अनुशासन पर बदनुमा दाग लगाया जाना किसी भी दशा उचित नहीं हो सकता। देखना होगा कि चुनाव आयोग कितने दिनों में इसका संज्ञान लेता है और किस तरह की कार्रवाई का आदेश देता है ? यह तो समय ही बतायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000