ढाबा संचालक पर पोज बनाना एसडीएम सदर को भारी पड़ा, दलित नौकर को चाटा मारने और जाति सूचक गलियां देने के विरोध पर हुई धक्का मुक्की 

प्रतापगढ़। शाम का समय रोज की तरह SDM साहेब सदर तहसील पहुँचे। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के मद्देनजर CO सिटी के साथ SDM सदर चिलबिला ओवरब्रिज के पर आदर्श ढाबा पर दोनों अफसरों की गाड़ी रुकती है। जो कई वर्षों से संचालित है। जिसके स्वामी नरेंद्र दुबे हैं।

ढाबा पर कार्य करने वाले बादल को SDM ने पहले मारा चाटा, फिर दी जाति सूचक गालियां

 

अपनी गाड़ी से उतरते ही SDM साहेब पोज बनाते हुए ढाबा संचालक नरेंद दुबे को अर्दब में लेते हुए कहा कि ये आबा ढाबा यहाँ नहीं चलेगा। बन्द करो इसे। ये अवैध है। ढाबा संचालक नरेंद्र दुबे ने बड़ी विनम्रता से कहा कि साहेब आप जब से सदर तहसील के चार्ज संभाले हैं, तभी से हमें और हमारे ढाबे को टार्गेट कर रहे हैं। वजह क्या है, आप कभी खुलकर बताते नहीं। सिर्फ प्रशासनिक धमकी देते हैं। ये गिरा दूंगा और वो गिरा दूंगा।

प्लॉटिंग के कार्य को मौखिक रूप से अवैध बताकर दर्जन भर से अधिक प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर चर्चा में आये SDM सदर पर वसूली करने का लग रहा है, आरोप

एसडीएम सदर उदय भान सिंह के साथ मे सीओ सिटी थे, वह कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि SDM साहेब इस ढाबा संचालक से क्यों उलझ रहे हैं ? अभी एसडीएम सदर और ढाबा संचालक बातचीत हो ही रहीं थी, तभी SDM साहेब की निगाह ढाबा के बगल एक टीनशेड का बना हुआ कमरा था, उस पर पड़ गई। साहेब ने कहा कि इसे खोले इसमें क्या रखे हो ? ढाबा संचालक ने कहा कि इसमें एक गाड़ी बनाने वाला मिस्त्री रहता है। उसी का सामान है। कमरा बन्द है। हम इसे कैसे तोड़कर खोल सकते हैं ?

ढाबा संचालक की इतनी बात सुनते ही SDM का पारा सांतवे आसमान पहुँच गया और ढाबा संचालक नरेंद्र दुबे को धक्का देते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और कहने लगे कि तुम बहुत बड़े नेता बनते हो। आज तुम्हारी नेतागीरी तुम्हारे पिछवाड़े डाल दूंगा। फिर क्या था, ढाबा संचालक नरेंद्र दुबे भी एसडीएम साहेब को धक्का देते हुए उनसे अपना मोबाइल छीन लिया। तैश में आ चुके SDM साहेब ने सीओ सिटी से कहा कि चिलबिला चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल बुलाओ और इसे कोतवाली लादकर ले चलो।

एसडीएम सदर की तानाशाही से ढाबा संचालक परेशान 

सूचना पर पहुँची चिलबिला पुलिस ने ढाबा संचालक नरेंद्र दुबे को कोतवाली नगर उठा लाई। जब तक पुलिस ढाबा संचालक को कोतवाली लेकर पहुँचती, टैब तक ढाबा संचालक की तरफ से तहसील सदर में सैकड़ों अधिवक्ता और नेता और नरेंद्र दुबे के समर्थक कोतवाली नगर पहुँच चुके थे। नरेंद्र दुबे के समर्थन में पहुँचे लोगों का सिर्फ एक सवाल था कि आखिर किस अपराध में ढाबा संचालक नरेंद्र दुबे को लाया गया है ? पुलिस वाले सिर्फ यही बता पा रहे थे कि SDM सदर साहेब से ये हॉट टॉक किये। उनके सम्मान को ठेस पहुँचाया है।

इतना सुनते ही सारे अधिवक्ता और समर्थक तहसील सदर कैम्पस में पहुँचे और SDM सदर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी की आवाज सुन SDM सदर अपना चैम्बर अंदर से बन्द कर लिया। सीओ सिटी साहेब चले गए थे। SDM साहेब अपने किये पर अब पश्चाताप कर रहे थे। अब तक शाम के 8:30 बज गए थे। स्टेनो और पेशकार सहित अर्दली से तहसीलदार सदर और नायब साहेब सहित अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से तहसील पहुँचने के लिए निर्देश दिया गया। सूचना पर सारे अफसर और कई कर्मचारी तहसील पहुँचे तो वहाँ हाई बोल्टेज ड्रामा शुरू था, जिसे देखकर सब असहज हो गए।

सदर तहसील में 2 घंटे पर चला हाई बोल्टेज ड्रामा

SDM सदर उदय भान सिंह का अब तक अफसरशाही का बुखार उतर चुका था। वह चाहते थे कि किसी तरह विवाद को समाप्त करने के लिए कोई मध्यस्थ आ जाता तो मामला निपट जाता। नव निर्वाचित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी तब तक तहसील सदर आ चुके थे। समर्थकों से राय मशविरा करने के बाद वह SDM सदर से मिले। घटनाक्रम जाना। फिर SDM साहेब ने सीओ सिटी और कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर को फोन कर निजी मुचलके पर ढाबा संचालक को कुछ ही देर में छोड़ देने के लिए कहा। जिस पर ढाबा संचालक और उनके कारीगरों को कुछ हे देर में छोड़ दिया गया।

फिलहाल पूरी घटना SDM सदर की इज्जत का जनाजा निकल गया। उनकी चाल उल्टी पड़ गई। वह समझ नहीं पाए थे कि एक ढाबा संचालक के इतने समर्थक आकर तहसील घेर लेंगे और उन्हें ही बेइज्जत होना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव का समय और जिले में धारा-144 लागू है। फिर भी कानून ब्यवस्था की जिम्मेदारी सम्भालने वाले अफसर ही उसकी धज्जियाँ उड़ाने के लिए आमंत्रण देंगे तो उसकी धज्जियाँ उड़ ही जायेगी। SDM सदर और चिलबिला के आदर्श ढाबा के स्वामी नरेंद्र दुबे के बीच पहले हुई कहासुनी, बाद में विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे से हाथापाई तक की नौबत आन पड़ी।

ढाबा पर कार्य करने वाले बादल धरिकार को SDM ने पहले मारा चाटा, फिर दी जाति सूचक गालियां

सही कहा गया है कि किसी को गुस्सा तभी आता है जब सामने वाला कमजोर दिखता है। कल शाम 7:35 पर एसडीएम सदर उदय भान सिंह का गुस्सा उस समय सांतवें आसमान छो गया जब वह चिलबिला स्थित ओवर ब्रिज के बगल आदर्श ढाबा पर पोज बनाने पहुँचे। साथ में सीओ सिटी भे मौजूद थे तो एसडीएम साहेब और फुदक रहे थे। ढाबा संचालक नरेन्द्र दुबे का भी सब्र उस समय टूट गया जब उनके सामने उनके कारीगर और नौकर को एसडीएम साहेब चाटा मार दिए। घटना के बारे में जब ढाबा संचालक अपने समर्थकों को फोन करके बताने लगा तो एसडीएम साहेब उसका फोन भी छीन लिए। फिर क्या था, ढाबा संचालक नरेन्द्र दुबे भी एसडीएम साहेब को धक्का देकर अपना मोबाइल छीन लिया।

बात जब अधिक बिगड़ी तो चिलबिला पुलिस चौकी के इंचार्ज और पुलिस के जवान को बुलाना पड़ा। जबकि साथ में सीओ सिटी साहेब भी रहे। ये सारी घटना के पीछे असल वजह प्रकाश में नहीं आ सकी। अंदरखाने में जब झांका तो पता चला कि ढाबा संचालक नरेंद्र दुबे जमीन खरीदने व बेंचने का कार्य करते हैं। उनके प्लॉटिंग को भी अवैध घोषित किये थे। दोनों के बीच पुरानी अदावत सामने आ रही है। पहले भी SDM साहेब पर वसूली का आरोप लग चुका है। कल की ये घटना अब उनके अफसरशाही चरित्र को दागदार बना दिया। इतनी बेइज्जती के बाद भी एसडीएम साहेब पूरी तरह निघर्घट बने रहे और अपने बचाव में अपने अधीनस्थों को तहसील सदर में बुलाते रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000