दिल्‍ली-NCR में बच्‍चा चोरी रैकेट का भंडाफोड़, CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन

नई दिल्‍ली। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दिल्‍ली-एनसीआर में सक्रिय बच्‍चा चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने 7 से 8 बच्‍चों को रेस्‍क्‍यू भी किया है। इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। दिल्‍ली और आसपास के इलाकों के साथ ही अन्‍य रज्‍यों से भी इसके तार जुड़े हैं। सीबीआई ने इसी सिलसिले में अन्‍य राज्‍यों में भी छापा मारा है। फिलहाल इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा करीब 7-8 नवजात शिशुओं का रेस्‍क्‍यू करवाया है। जांच एजेंसी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस मामले में जल्‍द ही 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। सीबीआई की ओर इस बाबत औपचारिक तौर पर खुलासा किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है। सूत्र बताते हैं कि नवजात समेत करीब 10 साल से छोटे बच्चे की चोरी और उससे जुड़े तस्करी करने के मामले में सीबीआई को कई इनपुट्स मिले हैं। ऐसे में जांच एजेंसी द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन

चाइल्ड तस्करी से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई क है। जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य राज्यों में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। सूत्र के मुताबिक, पिछले कुछ समय पहले सीबीआई को मिले चाइल्ड तस्करी से जुड़े इनपुट्स के आधार पर FIR दर्ज की गई थी। उसके बाद आरोपियों और कुछ संस्थाओं से जुड़े लोकेशन पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्र के मुताबिक सर्च के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जल्द ही इस मामले में औपचारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी।

वार्ड ब्‍वॉय समेत कई हिरासत में

सीबीआई सूत्र के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कई नवजात बच्चे बरामद किए गए।सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के केशवपुरम से भी दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन के दौरान दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कार्यरत नीरज नाम का एक वार्ड ब्‍वॉय, इंदु नाम की महिला समेत कई अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी मिली है। कुछ अस्पतालों में चलाए जा रहे नवजात बच्चे के खरीद-फरोख्त को लेकर इनपुट मिले थे। उसके बाद शुक्रवार देर शाम को दिल्ली के द्वारका, नॉर्थ वेस्ट जिला, रोहिणी इलाके सहित एनसीआर से जुड़े कनेक्शन की तफ्तीश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000