पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस प्रभारी ने किया पलटवार, कहा- चार जून को दो लड़कों की ब्लॉकबस्टर मूवी रिलीज होगी

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मंगलवार को कहा है कि चार जून को दो लड़कों (राहुल गांधी-अखिलेश यादव) की ब्लॉकबस्टर मूवी रिलीज होगी। यह न सिर्फ अच्छे से रिलीज होगी, बल्कि देश भर में जोरदार सफलता के साथ रिलीज होगी। अविनाश सहारनपुर की जनसभा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे।

सूबे में विधानसभा चुनाव-2017 में कांग्रेस और सपा का हुआ था, गठबंधन 

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता में अविनाश पांडेय ने पीएम मोदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पिक्चर तो अभी शुरू हुई है। इसका क्लाइमेक्स आना बाकी है। शायद यही वजह है कि भाजपा अभी से डरी हुई है। अविनाश ने कहा कि कहीं मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है, तो कहीं बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया जा रहा है। कांग्रेस के प्रचार और गठबंधन की संयुक्त रैली में देरी की एक वजह अविनाश पांडेय ने पार्टी के खातों का फ्रीज होना भी बताया।

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सपा और कांग्रेस का हुआ है, गठबंधन 

अविनाश पांडेय ने कहा कि हम प्रदेश में चरणवार रैली और सभा करेंगे। जहां-जहां जरूरत होगी उसके अनुसार प्रदेश में गठबंधन की संयुक्त रैली भी होंगी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव आदि भी शामिल होंगे। अविनाश ने कहा कि हमारे पास भाजपा जैसा स्रोत तो नहीं है, लेकिन हमारा संगठन हर स्तर पर समन्वय कर रहा है। हम प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर ये गठबंधन कोई नया नहीं है। लोकसभा के आम चुनाव-2019 में बुआ और बबुआ का गठबंधन हुआ। सूबे की जनता ने वो गठबंधन नकार दिया था।

लोकसभा के आम चुनाव-2019 में बुआ और बबुआ का हुआ था, गठबंधन

जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थे तो लोकसभा चुनाव तक एक दूसरे पर तीखे प्रहार करते थे और लोकसभा चुनाव-20 14 में मोदी की सुनामी में सारे दल धराशायी हो गए थे, साल 2017 के विधान सभा चुनाव में यही अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ गंठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे थे, जिनकी जोड़ी और गोड़ी दोनों फेल हो गई थी। ऐसे ही लोकसभा के आम चुनाव-2019 में बुआ और बबुआ का गठबंधन हुआ और सूबे की जनता ने इस गठबंधन को ऐसी दो लत्ती मारी कि चुनाव परिणाम के बाद दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000