रामलला अब टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में गए, यह गर्व का विषय है। रामलला जब टेंट में थे तो हमें पीड़ा होती थी- पीएम मोदी

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए कालीन नगरी भदोही पहुंचे हैं। इससे पहले पीएम मोदी जौनपुर और आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।  

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दनेजर 4 चरणों की वोटिंग हो चुकी है। पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई को की जाएगी। इस बाबत पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने यूपी में एक के बाद एक कई रैलियां की हैं और अभी कई रैलिया वो करने वाले हैं। दरअसल गुरुवार को पीएम मोदी का आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ का दौरा है। हालांकि आजमगढ़, जौनपुर और भदोही का वो दौरा कर चुके हैं और प्रतापगढ़ का दौरा करना बाकी है। बता दें कि पीएम मोदी ने 11 बजे आजमगढ़ के लालगंज में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद भदोही में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित किया। प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान में पीएम अंतिम जनसभा को संबोधित किया।

भदोही में पीएम मोदी की चुनावी रैली…

भदोही पहुंचे पीएम मोदी ने विकास कार्यों को गिनाकर मांगा समर्थन

पीएम मोदी आजमगढ़ और जौनपुर होते हुए जब कालीन नगरी भदोही पहुँचे तो उन्होंने जनसभा में अपार भीड़ के सामने विकास कार्यों को गिनाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद कुमार बिंद के पक्ष में समर्थन मांगा। भदोही में मुझे आशीर्वाद देने उमड़े परिवारजनों का जोश और उत्साह उत्तर प्रदेश में भाजपा-एनडीए की अभूतपूर्व जीत का जयघोष कर रहा है। सपा-कांग्रेस उत्तर प्रदेश में TMC की जिस खतरनाक राजनीति का ट्रायल करना चाहती है, उससे यहां के मेरे भाई-बहनों को इसलिए सावधान रहना है। उत्तर प्रदेश में अब जनता नहीं डरती, माफिया डरते हैं, इसलिए हमारी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ किसानों से लेकर कामगारों तक पहुंच रहा है।

आतंकी संगठनों की हितैषी है, सपा

पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके एक नेता कहते है कि वे  हिंदुओं को मारकर भागीरथी नदी में बहा देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी की सपा सरकार आतंकी संगठन सिमी पर मेहरबान थी। इन्होंने सिमी के आतंकी को जेल से रिहा कर दिया था। बुआ-बबुआ को लेकर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या अखिलेश यादव ने अपनी बंगाल वाली बुआ से पूछा कि यूपी-बिहार के लोगों को बंगाल में बाहरी क्यों कहते हैं। टीएमसी के लोग यूपी-बिहार के लोगों को बंगाल में गाली क्यों देते हैं। यूपी के लोगों के टीएमसी के लोगों और सपा के लोगों ने क्या समझ रखा है।

सपा और टीएमसी को क्या जोड़ती है

पीएम मोदी बोले की टीएमसी और सपा को जोड़ने वाली एक ही चीज है तुष्टिकरण। तुष्टिकरण के ये ठेकेदार भारत की पहचान बदलना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जो कोर्ट में भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। इनके समय में अयोध्या की सड़कों और घाटों की क्या दशा हुआ करती थी। बनारस में घाटों और गलियों की क्या दशा होती थी। पीएम मोदी ने कहा कि क्या ये दुर्दशा देखकर पीड़ा होती थी या नहीं। क्या सपा, कांग्रेस, टीएमसे के लोग मंदिर बनने देते क्या? आज भव्य राम मंदिर हमारी आंखों के सामने है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि रामलला अब टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में गए, यह गर्व का विषय है। रामलला जब टेंट में थे तो हमें पीड़ा होती थी।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस तो कोर्ट के फैसले को बदलकर राम मंदिर पर ताला डालना चाहती है और रामलला को फिर से टेंट में जीने के लिए मजबूर करना चाहती है। इनके ये मंसूबें कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्हें जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के ही कारण भव्य राम मंदिर बना, भाजपा के कारण ही बनारस में बाबा का धाम तैयार हुआ और ये भाजपा के कारण ही मां विध्यवासिनी का धाम तैयार हुआ। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा ने दिन रात एक कर यूपी की छवि बदली है। आज यूपी की पहचान एक्सप्रेसवे से होती है। यूपी में 6 एक्सप्रेस वे हैं। 5 नए और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। भदोही में बनारस से हंडिया तक 6 लेन बन चुका है।

दस वर्षों में हुआ यूपी में चौतरफा विकास

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भदोही रिंग रोड फेज 2 का काम भी हो रहा है। मछली शहर से बनारस तक नेशनल हाईवे का काम हो रहा है। 2017 तक यूपी में केवल 7 एयरपोर्ट थे। आज यूपी में 17 एयरपोर्ट हैं। तीन एयरपोर्ट और बन रहे हैं। बनारस से देश विदेश के लिए इतनी फ्लाइट्स उड़ने लगी हैं। भदोही में रेलवे लाइन्स भी डबल हो गई हैं। भदोही समेत पूरे क्षेत्र में पहली बार चारों तरफ विकास देखने को मिल रहा है। विकास के इन कामों का फायदा यहां के किसानों को मिलेगा, कालीन उद्योग को मिलेगा। यह जानकर भदोही के लोगों को गर्व होगा कि जो नया संसद भवन बना है वहां भी भदोही की कालीन बिछाई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000