कुंडा और बाबागंज में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं में हुआ दो फाड़, कुछ भाजपा के साथ तो कुछ सपा के साथ…

कौशांबी: पांचवें चरण की कई सीटें हैं जो बहुत महत्वपूर्ण बन चुकी हैं। पांचवे चरण के प्रचार का पहिया थम गया है और 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में सभी दल और उनके प्रत्याशी सभी तरह के दांवपेंच साधने में पीछे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में एक सीट कौशाम्बी है जो सुरक्षित है और कौशाम्बी सीट पर साल-2014 और साल 2019 में भाजपा के उम्मीदवार विनोद सोनकर चुनाव जीते थे। भाजपा ने विनोद सोनकर पर तीसरी बार दांव लगाया है और विनोद सोनकर हैट्रिक लगाने के लिए वेताब हैं।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष घर पर रहेंगे और उनकी पूरी टीम सपा के साथ रहेगी, फिर भी किसी को समर्थन न करने की दुहाई

लोकसभा चुनाव के चार चरणों पर मतदान संपन्न हो चुका है। तीन चरण शेष हैं। ऐसे में राजनीतिक दल सियासी समीकरणों के हिसाब से जोड़ घटाव में खासा व्यस्त हैं। इसी कड़ी में कौशांबी लोकसभा सीट पर बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना है। दरअसल, कौशांबी भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर कुंडा विधायक राजा भईया से मिलने पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी साथ हैं। बेती राजमहल पहुंच कर नेताओं ने राजनीतिक मुलाकात की है। इन नेताओं के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई है, परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। इस बार लोकसभा चुनाव-2024 में सपा के साथ मौन सहमति बनती नजर आ रही है।

दूल्हे के फूफा की तरह नाराज दिखे राजा भईया…

सांसद विनोद सोनकर की राजा भईया ने अपने कोठी पर अपने मित्र के सामने ही कर दिया, बेइज्जत 

राजा भईया की कुंडा स्थित कोठी पर शाम 6:00 बजे बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और बीजेपी सांसद विनोद सोनकर से राजा भईया से मुलाकात हुई। अंदर क्हाया बातचीत हुई यह तो दोनों पक्ष ने स्पष्ट नहीं किया, परन्तु बाहर की तस्वीर जो सार्वजनिक हुई वह चौकाने वाली रही। सांसद विनोद सोनकर और राजा भईया के बीच सामंजस्य स्थापित कराने का प्रयास कर रहे संजीव बालियान भी तस्वीर में असहज दिख रहे हैं। राजा भईया की कोठी से एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में राजा भईया, सांसद विनोद सोनकर को उंगली दिखा रहे हैं और विनोद सोनकर आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राजा भईया इतने कुपित थे कि राजभवन में आये अतिथि स्वीकार की मर्यादा को भी कर दिया, तार-तार 

उपर तस्वीर में राजा भईया उस स्थिति में दिखाई दें रहे हैं, जिस तरह बारात में दूल्हा का फूफा नाराज होता है। भाजपा के चाणक्य अमित शाह के निर्देश पर मोदी के मंत्री संजीव बालियान व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को लेकर राजा भईया की कोठी पर मिलने पहुँचे थे। राजा भईया इतने कुपित थे कि राजभवन में आये अतिथि स्वीकार की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। ऐसा तो सम्भाव नहीं कि बिना राजा भईया से बातचीत किये ही दोनों नेता वेंती राजभवन आ धमके। यक्ष प्रश्न यह है कि जब संजीव बालियान और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर से राजा भईया की बातचीत हुई थी, तब राजा भईया बारात वाले दूल्हे के फूफा की तरह नाराज क्यों दिख रहे हैं…???

वेंती कोठी से निराशा लेकर लौटे भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर ने राग भैरवी छेड़ दिया, जिसकी हो रही है, हर ओर चर्चा

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को लेकर राजा भ‌ईया से सहयोग मांगने बेंती कोठी गए थे। सहयोग नहीं मिला तो वापस आकर तेवर बदलते हुए उन्हें आज ललकार रहे हैं। कुंडा और बाबागंज का मैदान खाली है जैसे भाषण दे रहे हैं। सवाल उठता है कि जब कुंडा और बाबागंज खाली है तो कुछ दिन पहले राजा भ‌ईया के दरवाजे पर क्यों गए थे ? शायद इसीलिए पैर छूकर माँगी मांगने के बाद भी इन्हें बेइज्जत करके वापस लौटने के लिए मजबूर किया। साथ में गये मोदी के मंत्री संजीव बालियान भी असहज दिखे। क्योंकि इन्होंने एक बार सार्वजनिक रूप से क्षत्रियों और ब्राह्मणों को अपशब्द बोला था। उस बात से सभी नाराज़ हुए थे। राजा भईया भी नाराज हुए थे। इसलिए ईंट का जवाब पत्थर से दिया।

राजा भईया की गुगली से कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर बोल्ड होते हैं अथवा हैट्रिक मारने में कामयाब होते हैं 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया का इस क्षेत्र में प्रभाव है। दोनों विधायक उन्हीं के है। उन्हें साधना भी भाजपा जरूरी समझ रही थी। क्योंकि टिकट के बंटवारे के बाद वह नाराज चल रहे थे। लेकिन पिछले दिनों राजा भईया और अमित शाह की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कुछ नरम पड़े हैं। हालांकि, 14 मई की शाम को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैतःक कर स्पष्ट किया कि वह लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव में किसी भी दल को समर्थन नहीं करेंगे। साथ ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी आजाद कर दिया कि वो जिसे चाहे उसे समर्थन करें और अपना मत अपने विवेक से करने की पूरी छूट दी है।

नुक्कड़ सभाएं कर माहौल बनने में जुटी है, भाजपा 

भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर न्याय पंचायतवार नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शाह की सभा के ठीक पहले उन्होंने राजा भैया के गढ़ बेंती में नुक्कड़ सभा की। एक दिन में औसतन तीन नुक्कड़ सभा और एक बड़ी सभा की जा रही है। तकरीबन 40 से अधिक नुक्कड़ सभाओं की तैयारी है। आंकड़ों पर गौर करें तो कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र की 5 सीटों में से कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 6.88 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें भी दलित मतदाताओं का वोट सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओबीसी वर्ग के मतदाता हैं।

कौशांबी लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण

कौशांबी लोकसभा सीट दलित बाहुल्य सीट है। इसमें मंझनपुर और चायल विधानसभा सीटों पर पासी बिरादरी की बहुलता है। सिराथू में सोनकर और जाटव बिरादरी के लोग ज्यादा संख्या में हैं। पिछडी जातियों में पटेल, मौर्य, यादव, लोधी और पाल की संख्या ठीक ठाक है। सिराथू में पटेल, मौर्य और पाल वहीं मंझनपुर में पटेल, लोधी, पाल, वहीं चायल में कुर्मी और पाल विरादरी का गठजोड चुनावी परिणाम को प्रभावित करता है। सामान्य जातियों में तीनों विधानसभा में ब्राह्मणों की संख्या अधिक है। सरसवां, कौशांबी और नेवादा ब्लाक में ब्राह्मणों और अति पिछडों का गठजोड़ चुनावी परिणाम को कौशांबी की विधानसभा और लोकसभा सीटों को प्रभावित करता रहा है।

भाजपा और सपा के उम्मीदवार हुए आमने-सामने, कौशाम्बी सीट पर रोचक हुआ मुकाबला

राजनीति में कभी संभावनाएं खत्म नहीं होती। लोकसभा चुनाव-2024 में जनसत्ता दल लोकतंत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा व सपा के बीच अंदरखाने में अंत तक खिचड़ी पकती रही, परन्तु नतीजा गठबंधन में तब्दील न हो सका। पहली बार राजा भईया राजनीति में दांव खा गए और अब वह लोकसभा चुनाव में अपने दल से प्रत्याशी न होने की दुहाई देते हुए इस चुनाव में घर पर आराम करने का बयान मीडिया के अलग-अलग चैनलों में दे रहे हैं। साथ ही अपने समर्थकों को आजाद कर देने का दावा भी कर रहे हैं कि उनकी तरफ से किसी कार्यकर्त्ता और पार्टी पदाधिकारी सहित समर्थक पर यह दबाव नहीं कि वह लोकसभा चुनाव में किसे वोट दें ?

हालांकि राजा भईया का यह तो बयान है, परन्तु जिस अंदाज में पार्टी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी सपा और उसके उम्मीदवार सहित राजा भईया और जनसत्ता दल का जयकारा लगा रहे हैं, उससे राजा भईया की कथनी और करने में इस बार बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। सच बात यह है कि राजा भईया कभी इस तरह की राजनीति नहीं किया, पहली बार इस तरह का स्टैंड देखने को मिल रहा है। यह तो वही कहावत हुई कि ऊँट चरावा खाले-खाले… ताकि कोई देख न ले। भाजपा और सपा से सीधे डील नहीं हुई, फिर भी राजनीतिक नफा नुकसान की गुणा गणित तो सभी करते हैं। राजा भईया भी मजबूरी में दोहरी ब्यवस्था, दोहरा चरित्र को साधने का कार्य किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000