शहर के 13 नए रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें, रोडवेज प्रशासन ने परिवहन विभाग से मांगे परमिट

लखनऊ शहर के 13 नए रूटों पर जल्द रोडवेज बसें शुरू होंगी। इनमें चंद्रिका देवी मंदिर, मोहान, मलिहाबाद आदि शामिल हैं। रोडवेज ने परिवहन विभाग को प्रस्ताव बनाकर परमिट के लिए भेजा है। इस महीने राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में परमिट को मंजूरी मिलते ही बसें दौड़ने लगेंगी।

प्रदेश के 1540 नए रूटों पर बसें चलाने का खाका तैयार किया गया था। इसमें लखनऊ के 13 रूट हैं। रोडवेज कैसरबाग बस अड्डे सहित अन्य स्टेशनों से इन रूटों पर बसें चलाएगा। इनकी समयसारिणी सुबह, दोपहर, शाम व अंतिम सेवा के क्रम में बनाई जाएगी।

समयसारिणी बनाने का जिम्मा चारबाग डिपो को दिया गया है। अफसर बताते हैं कि बसें रोजाना दोनों दिशाओं से चार राउंड लगाएंगी। इन बसों में ड्राइवर, कंडक्टर की ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगाई जाएगी। इससे बसों का संचालन निर्बाध रूप से चल सकेगा।

यहां होगा बसों का संचालन…

कैसरबाग से बीकेटी, चंद्रिका देवी मंदिर, माल
कैसरबाग से कुंहरावा, बाबागंज
कैसरबाग से मलिहाबाद, मोहान
चारबाग से मोहनलालगंज, गोसाईंगंज
चारबाग से गंगागंज, नगराम
चारबाग से मोहनलालगंज वाया निगोहां
चारबाग से निगोहां, नगराम लिंक मार्ग
चारबाग से सुदौली, असरेंदा लिंक मार्ग
चारबाग से सुदौली मोड़, भवरेश्वरधाम
रायबरेली से जगतपुर-चढ़रई, खरौली
रायबरेली से बछरांवा, तिलेंडा, असहन, हलोर
रायबरेली से समोधा, इचौली
नगराम से गंगागंज, चारबाग

मांगी गई है परमिट की मंजूरी….

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि प्रदेश भर में बसों के 1540 नए रूटों का चयन हुआ है, जिनमें 13 लखनऊ परिक्षेत्र के हैं। इन पर बसें चलाने के लिए राज्य एसटीए से परमिट की मंजूरी मांगी है। परमिट मिलने पर साधारण बसें चलाई जाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000