ड्राइवर ने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर की मालिक की हत्या, खेत में फेंका शव

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंसल कॉलोनी में रहने वाले चंद्रभान (48) की हत्या कर शव को सोनीपत के खेतों में फेंक आए। छह दिनों बाद परिजनों को मौत की जानकारी हुई है। हत्या चंद्रभान की कार किराए पर चलाने वाले ड्राइवर, ड्राइवर के भाई समेत तीन लोगों ने मिलकर की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मूलरुप से महुबा जिला के खरेला गांव में रहने वाले चंद्रभान परिवार के साथ करीब 30 वर्षों से अंसल कॉलोनी में रहते थे। परिवार मे पत्नी ऊषा देवी, बच्चे पूनम, अन्नू, पूजा, रवि और अभिषेक हैं। चंद्रभान ट्रांसपोर्टर थे। उनके पास कई कार हैं। आसपास के लोग उनसे किराए पर कार ले जाते और टैक्सी में चलाते हैं। पावी में रहने वाले दो भाई फारूख और शाहरूख उनकी कार को किराए पर चलाने के लिए ले जाते हैं।

चंद्रभान के भाई आंनद ने बताया कि शुक्रवार सुबह फारूख घर पर आया था। फारूख कार में काम कराने के बहाने की बात कहने लगा। फारूख और चंद्रभान दो चले गए। रास्ते में शाहरूख भी मिल गया था। दोनों आरोपी चंद्रभान को कार मिस्त्री आदिल के पास ले गए थे। चारों एक साथ हो गए थे। इसके बाद चंद्रभान घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने चंद्रभान को फोन किया तो फोन आरोपियों ने उठाया और बोले की चंद्रभान सो रहे हैं। फारूख सुबह से लेकर रात तक चंद्रभान को सोने की बात कहता रहा। रात भर तलाशने के बाद चंद्रभान को कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद शनिवार को फारूख और शाहरूख अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ट्रॉनिका सिटी थाने में इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद परिजनों पुलिस से चंद्रभान की जानकारी करने के लिए थाने के चक्कर काटते रहे। बुधवार सुबह चंद्रभान के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाया और सोनीपत जाने की बात कही। परिजनों और पुलिस सोनीपत पहुंचे। सोनीपत जाने के बाद पता चला कि चंद्रभान की हत्या कर शव खेतों में  फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस और परिजन शव को लेकर लोनी पहुंचे।

कार में झगड़ा होने पर पीटकर मार डाला…

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रभान, फारूख, शाहरूख और आदिल चारों एक साथ थे। चारों दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में चंद्रभान और तीनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद चंद्रभान के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में चंद्रभान की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी चंद्रभान के शव को सोनीपत के खेतों में फैंक आए थे। हत्या के बाद आरोपी अपने घर आ गए थे, जिससे किसी को शक ना हो। पुलिस की जांच तेज हुई तो आरोपी फरार हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000