राजा भैया व पत्नी भानवी सिंह तलाक मामला उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ राजा भैया से तलाक मामले के बीच भानवी सिंह दी बड़ी चुनौती , बोलीं- जल्द मैदान में उतरूंगी By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 18, 2024 1,565 उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच भानवी सिंह ने 18 जुलाई को X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “कभी-कभी सोचती हूं जब रियासत, राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा? अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी, उचित समय का इंतजार कीजिए.” Samachchar 1,565 Share