दीवार पर बनी बाबासाहेब की तस्वीर के सामने सिपाही ने किया टॉयलेट, वीडियो वायरल होते ही सिपाही को किया गया लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर सड़क के किनारे बनी दीवार पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने एक सिपाही के टॉयलेट करने का मामला आया। टायलेट करते सिपाही की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई। सोशल मीडिया पर तस्वीर के आते ही विवाद शुरू हो गया। वायरल फोटो को लेकर कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी। बस्ती पुलिस की ओर से मामले पर संज्ञान लिया गया। आनन-फानन में आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर करने का आदेश कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला…

पॉलीटिकल एक्टिविस्ट और लेखक हंसराज मीणा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। इसमें सिपाही बाबासाहब डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के सामने टॉयलेट करता दिख रहा है। हंसराज मीणा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ये ओमप्रकाश दुबे हैं। बस्ती जिले में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। आप भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जैसे महापुरुष के भित्तिचित्र पर टॉयलेट कर रहे हैं। उस महामानव, जिसने संविधान लिखकर नए भारत की नींव डाली। जिसने इस देश के करोड़ों वंचित तबकों का उद्धार किया। हंसराज मीणा ने इसे शर्मनाक कर दिया।

बस्ती पुलिस ने शुरू की कार्रवाई…

हंसराज मीणा के पोस्ट पर ट्राइबल आर्मी यूजर की ओर से बस्ती और यूपी पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट किया गया कि बस्ती थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ओमप्रकाश दुबे के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर गरमाए मामले में बस्ती पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया आई। बस्ती पुलिस के एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि संदर्भित प्रकरण में पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर विभागीय जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होते ही उबाल आ गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। ऋषि चौधरी नामक एक यूजर ने लिखा है कि इस घटिया सिपाही को उठाकर जेल में डालो। बाद की बातें बाद में करेंगे। यह बेहद शर्मनाक है। वहीं, रमेश मीणा ने लिखा कि यह गलत है। बहुत ही शर्मनाक है। इस पोस्ट पर मनोहर सिंह राठौड़ ने लिखा कि मैं कुछ बोला तो विवाद हो जाएगा। गुलकेश मीणा नामक यूजर्स ने इस मामल में उच्च जाति और दलित के मुद्दे को उठा दिया। गुलकेश ने लिखा कि उच्च वर्ग लोगों की अंबेडकर के प्रति यह घृणित सोच दिखती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000