प्रतापगढ़: सीएमओ ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, कहा- फर्जी डॉक्टरों और अवैध जांच केंद्रों पर कार्रवाई की जाए

प्रतापगढ़। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सीएचसी रानीगंज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों और परिसर का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से कहा कि क्षेत्र के फर्जी डाक्टरों को चिन्हित करें। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी सेंटर आदि जांच केंद्रों पर कार्रवाई करें।

इस दौरान अधीक्षक डा.दिनेश सिंह,डा.अजय सिंह,डा.रतीश,फार्मासिस्ट रजनीश वर्मा,विपिन शुक्ला, शुभम कुमार,अतुल कुमार सिंह,दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। गौरा प्रतिनिधि के अनुसार लगातार दूसरे दिन सीएमओ अचानक सीएचसी पहुंच गए। भवन बेहद जर्जर होने पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी से जानकारी ली।

रविवार को सीएमओ के निरीक्षण में बैरमपुर अस्पताल बंद मिला। यहां तैनात वार्ड ब्वाय जहीर व एक स्टाफ नर्स ही मौजूद रही। 50 बेड के इस अस्पताल में रात में चिकित्सक निवास नहीं करते हैं। यह शिकायत लंबे समय से गूंज रही है। सीएमओ ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही के संकेत दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में जन आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया।

डॉ. जहीर आलम, फार्मासिस्ट मनोज सिंह, वार्ड ब्वाय सीताराम, एएनएम मिथलेश सिंह मौजूद रहे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरवां मिश्रपुर पहुंचे जहां पर डा.दिनेश त्रिपाठी, डा. अमितेन्द्र तिवारी व फार्मासिस्ट अमितेश सिंह मौजूद मिले।सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा का भी निरीक्षण किया। यहां अधीक्षक डा. विकास दीप पटेल, चिकित्सक डा. नीलेश व कर्मचारी मौजूद मिले।

आकस्मिक ओपीडी कक्ष, मरीज के भर्ती वार्ड व अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सफाई कर्मी नसीर अहमद को फटकारा। सोमवार को पुनः देखा कि गौरा अस्पताल की पुरानी जर्जर बिल्डिंग में ओपीडी चलती है,चिकित्सक कर्मचारी बैठते हैं व रक्त की जांच होती है। अस्पताल के भवन बेहद जर्जर होने पर उन्होंने आश्चर्य जताया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000