पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर में शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मी ने मकान के पास बनी कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मी को फंदे पर लटका देख आसपास के लोग कर्मी को फांसी के फंदे से उतारकर सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मी की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा बिधूना के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र रामप्रकाश नगर पंचायत बिधूना में आउटसोर्सिंग कर्मी के रूप में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार की शाम वह शराब पीकर के नशे में घर पहुंचा था। जहां पर शराब के नशे में उसका अपनी पत्नी राम कांती से विवाद हुआ। जिसके बाद रवि घर से रस्सी लेकर निकला और पास में ही बनी कांसीराम कालौनी के एक आवास में जाकर फांसी लगा ली।

आउटसोर्सिंग कर्मी को फांसी पर लटकता देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी‌। जिसके बाद पत्नी व पिता राम प्रकाश उसे लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये थे। डाॅक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ससुर ने बहू के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा और निर्वस्त्र कर पोते संग घर से निकाला     |     बेंगलुरु में श्रद्धा वॉकर जैसा हत्याकांड: 25 साल की लड़की के बेरहमी से किए 30 टुकड़े, फ्रिज में रखकर हुआ फरार     |     नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा     |     दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश     |     50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश को प्रयागराज STF ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार     |     राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप     |     तिरुपति प्रसाद मामले के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण     |     महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक     |     सपा विधायक ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, एफआईआर दर्ज     |     पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000