दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां शनिवार भोर पहर मंगला आरती में शामिल होने आए एक भक्त के कार बैक करने के दौरान परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर के बाहर सड़क किनारे बैठे साधु पति-पत्नी को कुचल दिया और भाग निकला। हादसे में दंपति की माैत हो गई। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शनिवार भोर पहर एक भक्त बाबा आनंदेश्वर के मंदिर में मंगला आरती में शामिल होने आया था। यहां से तड़के वापस जाते समय कार बैक करने के दौरान सड़क किनारे बैठे साधु सजेती के ग्राम बांध निवासी निर्भय चंद उर्फ सीताराम (70) और उनकी पत्नी शांति देवी (65) पत्नी को कुचल दिया। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। कार सवार मौके से भाग निकला। सड़क किनारे मंदिर के बाहर दोनों के शव पड़े होने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने हिट एंड रन और हत्या का अंदेशा जताया।

इस पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। कुछ मंदिर पहुंचे मंदिर पहुंचने वाले को श्रद्धालुओं को कहना था कि अगर किसी गाड़ी ने उन लोगों को टक्कर मारी थी तो उसे दोनों को अस्पताल पहुंचना चाहिए था जिससे उनकी जान बच सकती थी। पुलिस की अलग अलग टीमें आसपास बैठने वाले अन्य साधुओं से पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल पर लोगों का कहना था कि यह दोनों पति-पत्नी है जो इधर-उधर मांग कर अपना गुजारा करते थे। इस मामले में ग्वालटोली पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना के साक्ष्य एकत्र कर रही है। साथ ही हर बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इस संबंध में एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि मंगला आरती में शामिल होने आए एक भक्त कार बैक कर रहा था। इस दौरान दोनों चपेट में आकर कुचल गए। फुटेज खंगाले जा रहे हैं आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ससुर ने बहू के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा और निर्वस्त्र कर पोते संग घर से निकाला     |     बेंगलुरु में श्रद्धा वॉकर जैसा हत्याकांड: 25 साल की लड़की के बेरहमी से किए 30 टुकड़े, फ्रिज में रखकर हुआ फरार     |     नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा     |     दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश     |     50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश को प्रयागराज STF ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार     |     राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप     |     तिरुपति प्रसाद मामले के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण     |     महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक     |     सपा विधायक ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, एफआईआर दर्ज     |     पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000