बेंगलुरु में श्रद्धा वॉकर जैसा हत्याकांड: 25 साल की लड़की के बेरहमी से किए 30 टुकड़े, फ्रिज में रखकर हुआ फरार

दिल्ली के छतरपुर इलाके में श्रद्धा वॉकर मर्डर केस की तरह बेंगलुरु से भी नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। जहां 25 साल की लड़की की हत्या करके शव के 30 से ज्यादा टुकड़े किए गए है। इतना ही नहीं हत्यारे ने उसके शव के टुकड़ों को घर में रखे फ्रिज में रख दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल क्राइम सीन का जायजा लिया है। युवती की हत्या करीब 10-15 दिन पहले की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यालिकवल थाना क्षेत्र के पाइपलाइन रोड पर वीरान्ना भवन के पास हुआ है। यहां पर एक तीन मंजिला इमारत में 25 साल की महालक्ष्मी नाम की युवती की रहती थी। महालक्ष्मी किसी और जगह की रहने वाली थी लेकिन वह लंबे वक्त से यहां पर रह रही थी। नृशंस हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो सभी के होश फाख्ता हो गए। घर के अंदर युवती का शव कई टुकड़े मिला है।

10-15 दिन पहले हुए हत्या

पुलिस ने जांच दल को तुरंत मौके पर बुलाया और सभी संभव सबूत इकट्ठा किए। पुलिस को अंदेशा है कि महालक्ष्मी की हत्या करीब 10-15 दिन पहले हुई है। पुलिस ने यह भी संदेह जताया है कि हत्यारे ने महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में इसलिए रख दिया ताकि उसने भागने का टाइम मिल जाए। पुलिस ने फिलहाल हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हत्याकांड के मामले में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

दिल्ली में हुआ था ऐसा ही मर्डर

दिल्ली के छतरपुर में भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था जिसमें 27 साल की श्रद्धा वॉकर को उसके साथ लिव में रहने वाले आफताब अमीन पूनावाला नाम के शख्स ने जान से मार डाला था। 18 मई 2022 को इस हत्या के सामने आने के बाद पूरी दिल्ली सनसनी फैल गई थी। आरोपी ने श्रद्धा की लाश के कई टुकड़े किए थे और उनमें से 35 टुकड़े महरौली के जंगल में फेंक दिए थे। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली थी और फ्रिज के अंदर भी शव के कई टुकड़े मिले थे। पुलिस को शव के टुकड़ों को कुकर में पकाने के भी सबूत मिले थे। इस हत्याकांड से न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरा देस दहल उठा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ससुर ने बहू के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा और निर्वस्त्र कर पोते संग घर से निकाला     |     बेंगलुरु में श्रद्धा वॉकर जैसा हत्याकांड: 25 साल की लड़की के बेरहमी से किए 30 टुकड़े, फ्रिज में रखकर हुआ फरार     |     नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा     |     दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश     |     50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश को प्रयागराज STF ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार     |     राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप     |     तिरुपति प्रसाद मामले के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण     |     महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक     |     सपा विधायक ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, एफआईआर दर्ज     |     पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000