प्रतापगढ़ में रेप पीड़िता ने 5वें दिन इलाज के दौरान तोड़ा दम, लहूलुहान हालत में खेत में मिली थी नाबालिग

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 16 वर्षीय रेप पीड़िता की इलाज के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। पीड़िता के साथ बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। वह लहूलुहान हालत में खेत में मिली थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

जानाकारी के अनुसार, लीलापुर थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर को खेत में एक किशोरी बंधक और लहूहुहान हालत में मिली थी। उसकी नाक से खून बह रहा था. हाथ और गले को दुपट्टे से बांधा गया था। इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने गांव के युवक पर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि आरोपी युवक बेटी को घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया। उसके साथ रेप किया और दुपट्टे से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे मरा समझकर छोड़कर चला गया।

बेटी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई। इसी बीच भतीजे ने खेत में जंगली जानवर के होने की आशंका पर शोर मचाया तो परिजन गांव के लोगों के साथ खेत में पहुंचे थे। वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए थे। इसके बाद बेटी को तुरंत अस्पताल ले गए थे।

हालत गंभीर होने पर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां पीड़िता ने आईसीयू वार्ड में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन केस दर्ज किया था। घटना के अगले दिन सात अक्टूबर की देर शाम लीलापुर के भागीपुर कमोरा, तेजगढ़ के जंगल में पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे गिरफ्तार कर लिया था। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000