तेज रफ्तार का कहर; सड़क हादसे में इकलौते बेटे समेत दो लोगों ने गवांई जान, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार इकलौते पुत्र सहित दो की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है मामला…

सुहवल थाना क्षेत्र के सब्बलपुर निवासी प्रदीप यादव (24) बाइक से सुगवलियां मामा के गांव जा रहा था। सुहवल- ढढ़नी मार्ग स्थित खजुहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता श्रीकांत यादव ने सुहवल थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। दशहरा के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। सुहवल थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक की तलाश जारी है।

उधर, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के झोरिया स्टेट हाईवे पर रात 10. 30 झोरिया गांव निवासी राजनाथ यादव (25) अपने जीजा अशोक यादव को बाइक से लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे अशोक यादव खेत में गिर गए। वहीं राजनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग राजनाथ यादव को अस्पताल लेकर जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने रात में शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। वह बिहार राज्य के हाजीपुर लालगंज में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। विजयदशमी के मौके पर घर आया था। घटना के बाद मां उर्मिला देवी सहित पूरा परिवार रोने बिलखने लगा।

मृतक के जीजा अशोक यादव ने बताया कि बाइक सवार इतनी तेज रफ्तार में था कि हादसे में राजनाथ यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर से मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

पोखरी में डूबकर किसान की मौत…

नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव के उत्तरी छोर पर स्थित पोखरी में शनिवार को डूबकर एक किसान की मौत हो गई। सुसुंडी गांव निवासी राजेंद्र राम (50) खेती किसानी करते थे। वह घर से गांव के उत्तरी छोर स्थित पोखरी के पास शौच करने गए थे। पोखरी में पैर धो रहे थे इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखरी में डूब गए। इधर मृतक के घर की दो महिलाएं खेत की तरफ जा रहीं थीं। उन्होंने देखा कि पोखरी में राजेंद्र राम का शव उतराया है।

महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरी से बाहर निकाला। राजेंद्र राम की मौत से पत्नी मीरा देवी, पुत्र रामानंद, शिवानंद, कौशल के साथ पुत्री चंदा देवी एवं वंदना का रो-रो कर बुरा हाल है। नोनहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000