बीच सड़क पर फिर महिलाओं ने दिखाई दबंगई, ई-रिक्शा चालक की चप्पल से की कुटाई

अगर आप रेगुलर सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपको उत्तर प्रदेश के लखनऊ का वो मामला तो याद होगी ही, जिसमें एक महिला ने बीच सड़क कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई की थी। घटना का वीडियो वायरल हो के बाद कई यूजर्स ने महिला को ट्रोल किया। अब लखनऊ से एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं एक ई-रिक्शा चालक की कुटाई करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक दोनों महिलाओं से खुद को बचाता दिखाई दे रहा है, जबकि दोनों महिलाओं ने ड्राइवर का कॉलर पकड़ रखा है।

महिलाओं ने की ई-रिक्शा चालक की पिटाई…

वायरल हो रहा वीडियो लखनऊ के अमीनाबाद का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक और महिलाओं के बीच पहले बहस हुई और देखते ही देखते दोनों महिलाओं ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि पहले किसने हाथ उठाया। वीडियो में ई-रिक्शा चालक अपने दोस्त को बार-बार बोलता नजर आ रहा है कि वीडियो बनाओ… वीडियो बनाओं। जबकि महिलाएं उसका कॉलर पकड़कर कहती हैं, ‘गाली देगा…गाली देगा।’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर लखनऊ ट्रेंड होने लगा है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई…

वीडियो में एक महिला ई-रिक्शा चालक को गर्दन से पकड़ती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी महिला उसके चेहरे पर थप्पड़ मारने की कोशिश कर रही है। महिलाओं के हमलों से बचने के लिए चालक उन्हें दूर धकेलने की कोशिश करता है। फिर उनमें से एक महिला ई-रिक्शा चालक की टी-शर्ट को ठीक से पकड़ने के लिए अपना बैग सड़क पर रख देती है, जबकि दूसरी अपनी एक चप्पल उतार देती है। हाथ में चप्पल पकड़कर वह ड्राइवर को साइड में धकेल देती है। वीडियो के आखिर में ई-रिक्शा चालक कहता है ‘पुलिस बुलाओ अब।’ इस वीडियो पर लखनऊ पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से भी जवाब आया है। आधिकारिक अकाउंट से कहा गया, ‘दोनों पक्ष अमीनाबाद पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000