सपा नेता के बेटे की गुंडई, पुलिस के सामने बुजुर्ग और उसके लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे की गुंडई का मामला सामने आया है। सपा नेता के बेटे ने कानून के डर को ताक पर रखते हुए सीओ ऑफिस के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में एक बुजुर्ग और उसके लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

आरोप है कि सपा नेता द्वारा एक बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, जिसकी पीड़ित बुजुर्ग और उसके बेटे ने तहसील में शिकायत की थी। इसी के चलते सपा नेता के दबंग बेटे ने बुजुर्ग और उसके बेटे की सरेआम पिटाई कर दी।

दरअसल, पूरा मामला अमेठी जिले की सदर तहसील का है, जहां गंगौली गांव के रहने वाले सपा नेता शिव प्रताप यादव के बेटे प्रदीप यादव की खुलेआम गुंडई देखने को मिली। उसने और उसके साथियों ने पुलिस ऑफिस के सामने ही तहसील आए बुजुर्ग व उसके बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। लेकिन बीच-बचाव के अलावा कुछ नहीं कर सके।

पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि इस मारपीट में उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। बुजुर्ग ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी प्रदीप यादव और उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें काफी गाली-गलौज है।

पीड़ित रामयश यादव का आरोप है कि उन्हीं के गांव के रहने वाले मौजूदा प्रधान के ससुर शिव प्रताप यादव द्वारा एक आरक्षित जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत उनके द्वारा तहसील में की गई है। इसी बात से सपा नेता शिव प्रताप नाराज चल रहे थे। खुन्नस में आज तहसील परिसर में ही उनके बेटे ने हमला बोल दिया। मेरे लड़के को भी लात-घूंसों से दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा।

वहीं, इस पूरे मामले में अमेठी सर्किल के सीओ जगदीश कुमार ने बताया की घटना मेरे संज्ञान में आई है। दो पक्षों में आपस में हाथापाई हुई है। एक पक्ष की शिकायत मिली है। विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000