27 नवंबर को साढ़े 4 घंटे संगम नगरी में रहेंगे सीएम योगी, डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री भी रहेंगे साथ

प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को संगम नगरी आएंगे। सीएम इलाहाबाद विश्वविद्यालय,एमएनएनआईटी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे इसके बाद सीएम विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ के कार्यों को देखने के लिए संगम क्षेत्र जाएंगे।सीएम तकरीबन साढ़े चार घंटे संगम नगरी में रहेंगे। सीएम 10.50 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री,नगर विकास मंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री भी आएंगे।

रविवार रात जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकाप्टर उतरेगा।सीएम पुलिस लाइन से इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और 100 मिनट रुकेंगे। सीएम विवि से दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

यहां 45 मिनट तक विश्राम करने के बाद दोपहर 1.20 बजे नगर निगम जाएंगे।यहां शहर की सफाई पर निगरानी के लिए नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण और अनावरण करेंगे। 10 मिनट बाद सीएम नगर निगम से नागवासुकि मंदिर का दर्शन करने जाएंगे। दर्शन के बाद सीएम गंगा रीवर फ्रंट, झूंसी रेलवे ब्रिज से संगम तक गंगा की ड्रेजिंग और पांटून पुलों का काम और 13 दिसंबर को संगम नोज पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के बाद आईट्रिपलसी का निरीक्षण करेंगे।

दोपहर 2.25 बजे परेड में सभास्थल पर स्वच्छता उपकरण, फायर, जल पुलिस, रेडियो और विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में उपयोग होने वाले उपकरणों का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम स्थल पर सीएम स्वच्छ कुम्भ की परिकल्पना पर लघु फिल्म देखेंगे। यहीं पर गूगल के साथ एमओएम का हस्तांतरण करने के साथ स्वच्छाग्रही, सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म किट और नाविकों को लाइफ जैकेट और स्वच्छ कुम्भ कोष के अंतर्गत आच्छादित कर्मियों को बीमा प्रमाण पत्र वितरण का शुभारंभ के पश्चात सभा को संबोधित करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000