ट्रक ड्राइवर से बना वाहन चोर, 15 साल में चुराईं 1000 कारें, सरगना समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिरों चोरों को गिरफ्तार किया। उनसे आठ कार, टैब और 17 चाबियां बरामद की गईं। पूछताछ में गिरोह का सरगना शकील उर्फ भुरवा ने बताया कि वह 15 साल से वाहन चोरी कर रहा था। ट्रक चलाने का काम छोड़कर वह वाहन चोरी करने लगा और 15 साल में 1000 से ज्यादा वारदात कर चुका है।

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मेरठ के मुंडाली के गांव जसोरा निवासी शकील उर्फ भुरवा, मेरठ के परीक्षितगढ़ के अलियारपुर खजूरी निवासी हसीन और राजस्थान के जोधपुर निवासी समीर को गिरफ्तार किया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में सरगना शकील ने बताया कि वह पहले ट्रक चालक था।

डिमांड पर करने लगा चोरी

2010 में वह सलमान के संपर्क में आया और उसके साथ चोरी व लूटपाट करने लगा। 2010 में पहली बार जेल गया। 2022 में असलम, राशिद काला और हसीन के साथ अपना गिरोह बना लिया और डिमांड के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने लगा।

हसीन खेती करता था। इसी बीच वह असलम के संपर्क में आया। 2019 में दिल्ली से जेल गया। समीर ने बताया वह 10वीं पास है। पहले वह टायर पंक्चर की दुकान करता था। 2021 में फिर स्पेयर पार्ट्स की दुकान की। ज्यादा मुनाफा नहीं होने का कारण परेशान रहने लगा।

इसी बीच जोधपुर के साजिद खान व अरशद से संपर्क हुआ और उनके साथ दिल्ली व एनसीआर में वाहन चोरी करने लगा। जोधपुर में उसके अलग-अलग गोदाम हैं, जहां वे चोरी के वाहन छिपाकर रखते थे और फिर अलग-अलग पार्ट्स बेच देते थे।

एक्सिडेंटल गाड़ी को नई बनाकर बेचते थे

पुलिस को जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्यों के पास कोई एक्सिडेंटल कार आती है तो उसे सही करने के नाम पर ढाई से तीन लाख रुपये में सौदा करते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों का इंजन का इंजन नंबर व चेसिस नंबर टेम्परिंग करके एक्सीडेंटल कार में लगा देते थे। वाहन मालिक को इंजन बदले होने की जानकारी नहीं होती थी।

कार की डिमांड लाने के लिए बंटे हुए थे क्षेत्र

शकील ने बताया कि डिमांड के अनुसार गिरोह के सदस्य वाहन चोरी करते थे। गाड़ियों की डिमांड राजस्थान से अरशद, अब्दुल और समीर, मेरठ से अज्जू उर्फ अजरूद्दीन और हाफिज लाते थे। वह खुद अपने साथी हसीन, राशिद काला और असलम के साथ मिलकर डिमांड के अनुसार कार चोरी करने के लिए पहले रेकी करते थे। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (टैब) में सॉफ्टवेयर के माध्यम से नकली चाबी बनाते थे। जीपीएस होने पर उसे निकाल देते थे।

सरगना पर दर्ज हैं 29 मुकदमे

एसीपी कविनगर ने बताया कि गिरोह के सरगना शकील पर दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर और गाजियाबाद में 29 मुकदमे, हसीन पर 13 और समीर पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। शकील 10 से ज्यादा बार जेल जा चुका है। समीर 2023 में गाजियाबाद से वाहन चोरी व बरामदगी के मामले में आलम, फजर और साजिद खान के साथ जेल जा चुका है। बरामद वाहन दिल्ली, इंदिरापुरम से चोरी किए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000